फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

असम से आई मॉडल, जंगल वाटर पार्क में हुई होली पार्टी, कमिश्नर बंगले के पास रईसजादे ने किया दुष्कर्म

Mon, 16 Mar 2020 08:51 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Mon, 16 Mar 2020 08:51 PM IST
विज्ञापन
misdeed with model in kanpur near commissioner's house
मौके पर जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
कानपुर के ग्वालटोली थाना क्षेत्र में कमिश्नर आवास के पास एक बंगले में रविवार रात असम से आई युवती को एक रईसजादे ने दुष्कर्म का शिकार बनाया। दुष्कर्म के मामले में कानपुर क्लब के पूर्व डायरेक्टर अमित अग्रवाल समेत छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। युवती असम की एक इवेंट कंपनी की मॉडल है। उसने अमित अग्रवाल पर दुष्कर्म करने और बाकी आरोपियों पर छेड़छाड़ और साजिश रचने का आरोप लगाया है।


 
misdeed with model in kanpur near commissioner's house
इसी जगह असम की मॉडल से हुआ दुष्कर्म - फोटो : अमर उजाला
आरोपी शहर का बड़ा उद्योगपति और भूमाफिया है। पुलिस ने तीन आरोपियों को हिरासत में लिया है, जबकि मुख्य आरोपी समेत तीन फरार हैं। एसपी पश्चिम डॉ. अनिल कुमार के मुताबिक 15 मार्च को शहर के सक्षम साहू (इवेंट आर्गनाइजर) ने मंधना स्थित जंगल वाटर पार्क में होली पार्टी रखी थी। इसमें उसने गुवाहाटी निवासी और इवेंट कंपनी में काम करने वाली मॉडल को बुलाया था। 13 मार्च की शाम युवती लखनऊ एयरपोर्ट पहुंची।

 
misdeed with model in kanpur near commissioner's house
मौके पर मिली शराब की बोतलें - फोटो : अमर उजाला
यहां से सक्षम का ड्राइवर मनोज उसे लेकर रात 11 बजे समीर अग्रवाल के कब्जे वाले छह बंगलिया स्थित बीआईसी के बंगले पहुंचा। रात भर रुकने के बाद 14 मार्च को युवती एक होटल में रुकने चली गई। यहां पर सक्षम ने उसकी मुलाकात अमित अग्रवाल और उसके दोस्त शुभम से कराई। 15 को शाम चार बजे वाटर पार्क में इवेंट होने के बाद अमित युवती को अपनी कार से लेकर समीर के बंगले पहुंचा।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
misdeed with model in kanpur near commissioner's house
मौके से मिली आपत्तिजनक सामग्री - फोटो : अमर उजाला
युवती ने आरोप लगाया कि शराब के नशे में धुत अमित ने रात में उसके साथ दुष्कर्म किया। यहां पर उसके दो और भी साथी मौजूद रहे। किसी तरह उनके चंगुल से छूटकर बाहर आकर उसने शोर मचाया। हालांकि इस बीच आरोपी भाग निकले थे। एसपी ने बताया कि आरोपी सक्षम साहू, समीर अग्रवाल व उनका एक वकील दोस्त हिरासत में है। मुख्य आरोपी अमित अग्रवाल समेत अन्य तीन फरार हैं। तलाश जारी है। उधर घटना स्थल से फोरेंसिक टीम और डीआईजी अनंत देव ने जानकारी जुटाई है। पुलिस ने आरोपियों के कई करीबियों को भी हिरासत में लिया है। 

 
विज्ञापन
misdeed with model in kanpur near commissioner's house
मौके पर जांच करते पुलिस अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करने में किया खेल
बंगले के बाहर से अमित व उसके एक साथी वकील की गाड़ी बरामद हुई है। स्थानीय लोगों का भी कहना है कि बंगले से चार युवक भागे थे। ऐसे में पुलिस ने सामूहिक दुष्कर्म की धारा के बजाए केवल दुष्कर्म की धारा लगाई है। डीआईजी का कहना है कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। जिनके खिलाफ जो साक्ष्य मिलेंगे, उस आधार पर विवेचना में धाराएं बढ़ाई जाएंगी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed