फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

लोकसभा चुनाव के चौथे चरण का मतदान पूरा होते ही आज यहां पहुंचीं मायावती, 3 अप्रैल को आएंगे सीएम योगी

Tue, 30 Apr 2019 05:47 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Tue, 30 Apr 2019 05:47 PM IST
विज्ञापन
mayawati vs cm yogi adityanath for lok sabha elections 2019
मायावती रैली - फोटो : सोशल मीडिया
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तीन मई को जिले में भाजपा प्रत्याशी साध्वी निरंजन ज्योति के लिए चुनावी जनसभा संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री के आगमन का प्रोटोकाल आते ही प्रशासन और भाजपा पदाधिकारी तैयारी में जुट गए हैं।


 
mayawati vs cm yogi adityanath for lok sabha elections 2019
मायावती-अखिलेश यादव - फोटो : amar ujala
हालांकि अभी मुख्यमंत्री की जनसभा का स्थान तय नहीं हुआ है। प्रशासनिक अधिकारी जनसभा के स्थान की तलाश कर रहे हैं। शासन से आए प्रोटोकाल के मुताबिक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तीन मई को दोपहर 12.25 बजे हेलीकॉप्टर से आएंगे।
 
mayawati vs cm yogi adityanath for lok sabha elections 2019
सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला
लोकसभा प्रत्याशी साध्वी निरंजन ज्योति के लिए जनसभा संबोधित करेंगे। 1.15 बजे यहां से बांदा जाएंगे। मुख्यमंत्री की सुरक्षा के लिए एक दिन पहले 20 सुरक्षा कर्मी व छह एनएसजी कमांडो आ जाएंगे। बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री मायावती पहली मई को गठबंधन प्रत्याशी सुखदेव प्रसाद वर्मा के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित करेंगी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
mayawati vs cm yogi adityanath for lok sabha elections 2019
पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला
बसपा के लोकसभा चुनाव संयोजक सुनील गौतम ने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव हेलीकाप्टर से सुबह 10 बजे भिटौरा बाईपास में सभा को संबोधित करने पहुंचेंगी। उधर, राष्ट्रीय अध्यक्ष का कार्यक्रम तय होते ही प्रत्याशी और उसके समर्थकों ने चुनावी सभा की तैयारियां शुरू कर दी हैं।

 
विज्ञापन
mayawati vs cm yogi adityanath for lok sabha elections 2019
डिंपल यादव-मायावती
इस बार बसपा सुप्रीमो की जनसभा में सपा के भी शामिल होने से पदाधिकारी उत्साहित भी हैं। माना जा रहा है कि गठबंधन जनसभा में भीड़ के सहारे अपने ताकत का अहसास भी कराएगा। आपको बताते चले कि लोकसभा चुनाव 2019 में यूपी की सीटों पर फिर से अपना कब्जा जमाने के लिए मायावती ने अखिलेश से हाथ मिलाया है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed