{"_id":"5cc72214bdec22070518bb70","slug":"samajwadi-party-allegation-on-evm-in-lok-sabha-elections-2019","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मुस्लिम बहुल क्षेत्रों में ईवीएम खराबी पर सपा ने खड़े किए सवाल, डीजीपी ओपी सिंह पर लगाए गंभीर आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुस्लिम बहुल क्षेत्रों में ईवीएम खराबी पर सपा ने खड़े किए सवाल, डीजीपी ओपी सिंह पर लगाए गंभीर आरोप
Tue, 30 Apr 2019 02:11 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Tue, 30 Apr 2019 02:11 AM IST
विज्ञापन
ईवीएम खराब होने के मामल में पुलिस से हुई सपा कार्यकर्ताओं की नोकझोंक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
समाजवादी पार्टी ने कन्नौज लोकसभा में सोमवार को हुए मतदान के दौरान ईवीएम में आई खराबी को लेकर निर्वाचन आयोग से शिकायत की है। मुस्लिम बहुल इलाकों में ज्यादातर ईवीएम खराब होने का आरोप लगाया। कहा, गुरसहायगंज में प्रभारी निरीक्षक ने मतदाताओं को डराने व लाठीचार्ज करने का कार्य किया है।
वोट डालने के लिए पहुंची मुस्लिम महिलाएं
- फोटो : अमर उजाला
कहा कि डीजीपी ओपी सिंह के इशारे पर एसपी अमरेंद्र प्रताप सिंह, कोतवाली प्रभारी कन्नौज विनोद कुमार मिश्रा चुनाव के दायित्वों का निर्वहन नहीं कर सके। सत्ता पक्ष दल के पक्ष में सक्रियता दिखाई दी। मांग रखी कि डीजीपी को तत्काल हटाया जाए।
वोट डालने के लिए मतदान केंद्र पहुंची मुस्लिम महिलाएं
- फोटो : अमर उजाला
निर्वाचन आयोग को भेजे पत्र में राष्ट्रीय सचिव राजेंद्र चौधरी, एमएलसी अरविंद कुमार सिंह, सांसद बदायूं धर्मेंद्र यादव ने कहा कि लोकसभा क्षेत्र की पांचों विधानसभा क्षेत्रों में करीब एक सैकड़ा बूथों पर ईवीएम खराब रही हैं। इससे हजारों मतदाता घंटों लाइन में लगे रहे। मतदान रुका रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
वोट डालने के लिए लाइन में लगीं मुस्लिम महिलाएं
- फोटो : अमर उजाला
कहा कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कार्यकर्ताओं के उत्पीड़न की जानकारी कानपुर रेंज के आईजी को रविवार को ही दे दी थी। छिबरामऊ विधानसभा क्षेत्र के बूथ संख्या 482 व 483 सरस्वती विद्या मंदिर पर साइकिल का बटन दबाने पर वीवीपैट पर कमल के फूल की पर्ची निकली।
विज्ञापन
वोड डाल कर निकलती महिलाएं
- फोटो : अमर उजाला
इस मामले की जानकारी मुख्तार अहमद, गुड्डन व अफरोज बेगम ने दी। पार्टी के कार्यकर्ताओं के जानबूझकर रेड कार्ड जारी कर दिए गए। निर्वाचन आयोग से मांग की गई कि वह मामले की जांच कराकर अन्य चरणों में निष्पक्ष तरीके से मतदान कराएं। उन्होंने 40 बूथों की एक सूची भी दी है, यहां ईवीएम खराब होने का मामला सामने आया था।