फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

क्रिकेटर सुरेश रैना की पत्नी प्रियंका ने यहां बताई अपने ‘दिल की बात’

Sat, 14 Oct 2017 08:37 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Sat, 14 Oct 2017 08:37 AM IST
विज्ञापन
Suresh Raina wife Priyanka arrived between IIT students
सुरेश रैना की पत्नी प्रियंका
क्रिकेटर सुरेश रैना के खेल परफॉरमेंस से उनकी पत्नी प्रियंका रैना खुश हैं। उन्होंने शुक्रवार को यह बातें आईआईटी कानपुर में प्रेस वार्ता के दौरान कहीं। प्रियंका यहां चल रहे चार दिवसीय खेल महोत्सव उद्घोष- 2017 में शामिल होने के लिए आई थीं। उन्होंने परिवार से जुड़ी कई बातें भी बताईं।
Suresh Raina wife Priyanka arrived between IIT students
सुरेश रैना की पत्नी प्रियंका
प्रियंका रैना बोलीं, सुरेश प्रैक्टिस और मैच में व्यस्त रहते हैं और वह खुद अपनी एनजीओ के जरिए लोगों की सेवा करने में जुटी हैं। ऐसे में दोनों टाइम मैनेजमेंट के जरिए अपनी बच्ची ग्रेसिया को वक्त देते हैं। प्रियंका ने जल्द ही सुरेश रैना के टीम में शामिल होने की बात भी कही। इस दौरान उन्होंने अपने सामाजिक संस्थान ग्रेसिया रैना फाउंडेशन के बारे में जानकारी दी।
 
Suresh Raina wife Priyanka arrived between IIT students
सुरेश रैना की पत्नी प्रियंका
प्रियंका ने बताया कि वह जानती हैं कि गर्भवती महिलाएं कितनी परेशानियों से जूझती हैं। ऐसे में वह देशव्यापी आंदोलन चलाकर गर्भवती महिलाओं को स्वास्थ्य सेवाएं दिलवाएंगी। ऐसी गर्भवती महिलाओं को खानपान, दवा व अन्य जांच के प्रति जागरूक करेंगी। इसके लिए उनकी संस्थान ने आईआईटी कानपुर से समझौता भी किया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Suresh Raina wife Priyanka arrived between IIT students
सुरेश रैना की पत्नी प्रियंका
स्कूल में जाकर बच्चों से मिलीं
प्रियंका आईआईटी के पास बने लूधर इलाके में स्वामी विवेकानंद स्कूल भी पहुंची। यहां गरीब तबके से आए बच्चों से उन्होंने मुलाकात की। कई सवाल पूछे। बच्चे भी काफी उत्साहित नजर आए। बच्चों से सही जवाब पाकर प्रियंका खुश हो गईं। उन्होंने बताया कि स्कूल में इंफ्रास्ट्रक्चर की कमी है। वह अपनी संस्थान के जरिए स्कूल के बच्चों की मदद करेंगी। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed