फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: KDA Board to now approve land-use changes for plots up to 6,000 sq. meters; fees halved

कानपुर: अब 6000 वर्ग मीटर तक केडीए बोर्ड कर देगा भू-उपयोग परिवर्तन, शुल्क भी हुआ आधा

Mon, 05 Oct 2026 11:13 AM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Shikha Pandey Updated Mon, 05 Oct 2026 11:13 AM IST
सार

Kanpur News: पहले केडीए की रिपोर्ट के आधार पर मामला शासन भेजा जाता था। अब शहर वासियों को लाभ मिलेगा।

विज्ञापन
Kanpur: KDA Board to now approve land-use changes for plots up to 6,000 sq. meters; fees halved
केडीए - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अब छह हजार वर्ग मीटर तक केडीए बोर्ड से ही जमीन का भू-उपयोग परिवर्तन हो जाएगा। इसके लिए शासन स्तर तक चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। शासन ने इस प्रक्रिया के शुल्क को भी करीब 50 फीसदी घटा दिया है। इसका लाभ शहरवासियों को मिलने के साथ ही अवैध निर्माणों पर अंकुश लगेगा।
विज्ञापन


शासन ने 28 सितंबर को आदेश जारी किया है। केडीए बोर्ड को यह अधिकार 6000 वर्गमीटर तक की आवासीय, व्यावसायिक और कृषि भूमि के लिए दिया गया है। इसके लिए जमीन मास्टर प्लान रोड, ग्रीन बेल्ट, ग्रीन एरिया में नहीं होनी चाहिए। इससे अधिक जमीन का भूउपयोग परिवर्तित करने का अधिकार पूर्व की तरह शासन के पास रहेगा।
विज्ञापन


पहले यह थी व्यवस्था
पहले लोगों को भूउपयोग परिवर्तित कराने के लिए केडीए में प्रार्थनापत्र देना पड़ता था। प्राधिकरण उपाध्यक्ष मुख्य नगर नियोजक से रिपोर्ट लेने के बाद प्रस्ताव प्राधिकरण बोर्ड बैठक के एजेंडे में शामिल करते थे। बोर्ड से स्वीकृति के बाद इसे शासन भेजा जाता था। शासन से स्वीकृति के बाद भू उपयोग परिवर्ति हो जाता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

नई व्यवस्था से लोग अपनी आवश्यकतानुसार स्थानीय स्तर पर भू-उपयोग परिवर्तित करा सकेंगे। इसका शहरवासियों को लाभ मिलेगा। अवैध निर्माणों पर भी अंकुश लगने की उम्मीद है। - सचिव अभय कुमार पांडेय, सचिव, केडीए

 
जमीन का प्रकार भू-उपयोग का प्रकार पहले लागू शुल्क अब शुल्क
कृषि योग्य आवासीय डीएम सर्किल रेट का 50 प्रतिशत 25 प्रतिशत
कृषि योग्य व्यावसायिक  डीएम सर्किल रेट का 150 प्रतिशत 75 प्रतिशत
आवासीय व्यावसायिक डीएम सर्किल रेट का 100 प्रतिशत 50 प्रतिशत

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed