फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UP: धमाके से उड़े आकाश के चीथड़े... बटरोने पड़े अंग; 50 मीटर तक बिखरा मलबा और वाहन; सामने आई विस्फोट की ये वजह

Sun, 05 Oct 2025 08:36 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, फर्रुखाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, फर्रुखाबाद Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 05 Oct 2025 08:36 AM IST
सार

फर्रुखाबाद में कोचिंग सेंटर में भीषण धमाका हो गया। दो छात्रों की मौत हो गई और सात घायल हो गए। दो मंजिला भवन में 50 से अधिक बच्चे पढ़ रहे थे। 50 मीटर दूर तक मलबा बिखर गया। एटीएस ने भी जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
massive explosion at a coaching center in Farrukhabad two students killed and seven injured
farrukhabad blast - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
फर्रुखाबाद शहर के सेंट्रल जेल चौराहे के पास अवैध रूप से संचालित सन लाइब्रेरी सेल्फ स्टडी पॉइंट कोचिंग के गेट पर शनिवार दोपहर करीब तीन बजे हुए भीषण धमाके में दो छात्रों मौत हो गई। विस्फोट इतना जबरदस्त था कि घटनास्थल पर धुएं का गुबार कई फीट तक छा गया। कोचिंग में पढ़ रहे सात छात्र-छात्राएं इसकी चपेट में आ गए।


घटनास्थल पर आ रही बारूद की दुर्गंध अवैध पटाखा भंडारण की ओर इशारा कर रही है। वहीं अधिकारी कोचिंग सेंटर के गेट के पास बेसमेंट में बने सीवर टैंक में मीथेन गैस के रिसाव को विस्फोट की वजह मान रहे हैं। देर शाम लखनऊ से पहुंची एटीएस टीम ने घायलों से बात की और घटनास्थल की जांच की।
 
massive explosion at a coaching center in Farrukhabad two students killed and seven injured
फर्रुखाबाद में कोचिंग सेंटर में भीषण धमाका - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
दीवारों का मलबा 50 मीटर दूर तक बिखरा
सन लाइब्रेरी सेल्फ स्टडी पॉइंट के दो मंजिला भवन में शनिवार दोपहर 50 से अधिक छात्र-छात्राएं कोचिंग पढ़ रहे थे। इसी दौरान गेट के पास भीषण विस्फोट हो गया। धमाका इतना शक्तिशाली था कि इमारत की दीवारों का मलबा 50 मीटर दूर तक बिखर गया। 

 
massive explosion at a coaching center in Farrukhabad two students killed and seven injured
फर्रुखाबाद में कोचिंग सेंटर में भीषण धमाका, मौके पर पुलिस व अन्य - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
कुछ ईंटें 200 मीटर दूर गिरीं
वहीं धमाके के बाद कुछ ईंटें 200 मीटर तक दूर जा गिरीं। हादसे के बाद पहुंची आईटीआई और सेंट्रल जेल चौकी पुलिस ने आसपास के लोगों की मदद से घायलों को लोहिया व अन्य अस्पतालों में भेजा। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
massive explosion at a coaching center in Farrukhabad two students killed and seven injured
फर्रुखाबाद में कोचिंग सेंटर में भीषण धमाका - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
50 मीटर दूर एक गड्ढे में मिला शव
एक गंभीर घायल को कानपुर रेफर किया। एक छात्र आकाश कश्यप (22) का शव घटनास्थल से 50 मीटर दूर एक गड्ढे में मिला। धमाके से आकाश के चीथड़े उड़ गए थे। वहीं दूसरे छात्र आकाश सक्सेना (24) का खून से लथपथ शव कोचिंग सेंटर के बाहर पड़ा मिला। 

 
विज्ञापन
massive explosion at a coaching center in Farrukhabad two students killed and seven injured
घायलों को लेकर जाते पुलिस व अन्य - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
दमकल प्रभारी आशीष वर्मा ने बताया कि इमारत के बेसमेंट में सीवर टैंक है। वहीं सबमर्सिबल का स्विच बोर्ड भी है। आशंका है कि टैंक से मीथेन गैस का रिसाव हुआ। स्विच बोर्ड में स्पार्किंग से आग लगी और गैस का धमाका हुआ।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed