फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पत्नी करती थी फोन पर बात, पति बोला उसके किसी और से संबंध थे इसलिए दोस्त के साथ मिलकर कर दी हत्या

Tue, 19 Mar 2019 08:08 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Tue, 19 Mar 2019 08:08 PM IST
विज्ञापन
husband killed wife doubt of extramerital affair
मृतका सुमन - फोटो : अमर उजाला

हरदोई के सांडी थाना क्षेत्र के ग्राम सैंतियापुर में मंगलवार दोपहर अवैध संबंध के शक में युवक ने दोस्त के साथ मिलकर पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी। उसका शव घर के अंदर कमरे में पड़ा मिला। मृतका के भाई की तहरीर पर बहनोई और उसके साथी के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है।



 

 

husband killed wife doubt of extramerital affair
घटनास्थल पर पुलिस - फोटो : अमर उजाला
सैंतियापुर निवास देवेंद्र की सबसे बड़ी पुत्री सिंधू (11) मंगलवार दोपहर 12 बजे स्कूल से घर पहुंची तो मां सुमन (38) का शव कमरे में जमीन पर पड़ा देखकर उसके होश उड़ गए। उसने शोर मचाया तो गांव के अन्य लोग मौके पर आ गए। पिता देवेंद्र का कोई पता नहीं चला तो ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी।

 
husband killed wife doubt of extramerital affair
सुमन की हत्या के बाद परिजन - फोटो : अमर उजाला
साथ ही साथ सुमन के मायके हरपालपुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम औरेनी में भी जानकारी दी।  सुमन के पिता हरिहर सिंह, भाई जितेंद्र सैंतियापुर पहुंचे। जितेंद्र ने बताया कि सुमन और देवेंद्र का विवाह 16 वर्ष पूर्व हुआ था और उसके पांच बच्चे हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
husband killed wife doubt of extramerital affair
मृतका सुमन की हत्या की जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
बहनोई देवेंद्र को शक था कि सुमन किसी से मोबाइल पर बात करती है और उसका किसी से संबंध हैं। इसको लेकर आए दिन विवाद होता था। उसने आरोप लगाया कि देवेंद्र ने दोस्त अनुज के साथ मिलकर सिंधू को मार डाला। घटना के बाद से दोनों आरोपी फरार हैं।

 
विज्ञापन
husband killed wife doubt of extramerital affair
घटनास्थल पर पुलिस - फोटो : अमर उजाला
सांडी के प्रभारी निरीक्षक राकेश चंद्र आनंद भी घटनास्थल पर पहुंच गए और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि मृतका के भाई जितेंद्र की तहरीर पर पति देवेंद्र और दोस्त अनुज के विरुद्ध हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। वहीं पोस्टमार्टम में सुमन की गला दबाकर हत्या किए जाने की पुष्टि हुई है। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed