{"_id":"5c6ac68dbdec2258bd0c90da","slug":"martyr-s-wife-talk-about-pulwama-attack","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पुलवामा अटैक: शहीद की पत्नी ने जो कहा उसे सुनकर आंसू भी आएंगे खून भी खौलेगा, इस बात का रह जाएगा मलाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलवामा अटैक: शहीद की पत्नी ने जो कहा उसे सुनकर आंसू भी आएंगे खून भी खौलेगा, इस बात का रह जाएगा मलाल
Tue, 19 Feb 2019 09:08 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Tue, 19 Feb 2019 09:08 AM IST
विज्ञापन
डेमो
जम्मू कश्मीर के पुलवामा आतंकी हमले में शहीद हुए कन्नौज के प्रदीप यादव की पत्नी ने जो कहा है उसे सुनकर आपका खून भी खाैलेगा और गुस्सा भी आएगा। उनकी जुबां से निकली हर एक बात आपके दिल में तीर की तारह चुभेगी। शहीद पति प्रदीप कुमार यादव के अंतिम संस्कार के बाद जब वो मायके लौटीं तो उनकी आंखों से आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे थे।
डेमो
पति की शहादत का सिर्फ बदला चाहिए। सरकार पाकिस्तान और आतंकियों का नामोनिशां मिटा दे तभी शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि मिलेगी। यह बात रविवार को शहीद पति प्रदीप कुमार यादव के अंतिम संस्कार के बाद पैतृक गांव तिर्वा कन्नौज के सुखसेनपुर से बारासिरोही, कल्याणपुर स्थित मायके लौटी शहीद की पत्नी नीरज ने कही।
डेमो
पुलवामा में हुए आतंकी हमले में शहीद सुखसेनपुर निवासी प्रदीप कुमार यादव का परिवार कल्याणपुर के बारासिरोही में रहता है। परिवार में पत्नी नीरज और दो बेटियां सुप्रिया (14) व मान्या(2) हैं। नीरज के मायके वाले भी इसी मोहल्ले में रहते हैं। रविवार सुबह नीरज बेटियों संग मायके पहुंची तो मोहल्ले वाले एकत्र हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
डेमो
उन्होंने शहीद की फोटो पर पुष्प अर्पित की और मोमबत्ती जलाकर श्रद्धांजलि दी। नीरज ने कहा कि उसके पति बहादुर थे। अगर आतंकी सामने से ललकारते तो वह भी उनकी बहादुरी का लोहा मान लेते, लेकिन कायरों ने पीछे से विस्फोट कर उनकी गाड़ी को उड़ा दिया। इसका हमेशा मलाल रहेगा।
विज्ञापन
डेमो
पति के अंतिम संस्कार में आए सीआरपीएफ अफसरों से भी उन्होंने यही कहा कि पाकिस्तान को उसकी कायरना हरकत केलिए फौज को जबाव देना चाहिए। अब बस दोनों बेटियों के भविष्य की चिंता है। ससुराल वालों ने तो पति के रहते सात साल पहले ही संबंध तोड़ लिए थे।