पुलवामा आतंकी हमले में शहीद हुए जवानों का बदला लेने के लिए हर देशवासी का खून उबाल मार रहा है। कोई पाकिस्तान को मजा चखाने के लिए बॉर्डर पर जाना चाहता है तो कोई ना'पाक' की हरकातों का जवाब देने के लिए उसे धूल चटाना चाहता है।
{"_id":"5c6aac94bdec22737672874b","slug":"40-hideouts-of-pakistan-can-be-destroyed-anytime-by-army","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पुलवामा आतंकी हमला: पीएम मोदी ने दे रखी है सेना को छूट, ध्वस्त हो सकते हैं पाकिस्तान के 40 ठिकाने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलवामा आतंकी हमला: पीएम मोदी ने दे रखी है सेना को छूट, ध्वस्त हो सकते हैं पाकिस्तान के 40 ठिकाने
Tue, 19 Feb 2019 09:07 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Tue, 19 Feb 2019 09:07 AM IST
विज्ञापन
डेमो
डेमो
कानपुर पहुंचे मेजर जनरल (रिटायर्ड) पीके सहगल पाकिस्तान पर खूब बरसे। उन्होंने कहा कि 40 से अधिक ऐसे आतंकी ठिकाने हैं जो पाकिस्तान में संचालित हो रहे हैं। इन्हें कभी भी नष्ट किया जा सकता है। हरकोर्ट बटलर टेक्निकल यूनिवर्सिटी (एचबीटीयू) में रविवार को आयोजित टेडेक्स टॉक में शिरकत करने पहुंचे मेजर जनरल (रिटायर्ड) पीके सहगल पाकिस्तान पर खूब बरसे।
डेमो
उन्होंने कहा कि पाकिस्तान से सारे नाते तोड़ने की शुरुआत हो चुकी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सेना को पूरी छूट दे रखी है। हमारे पास पाकिस्तान में संचालित हो रहे 40 से ज्यादा आतंकी ठिकानों की जानकारी है। इन ठिकानों पर कभी भी एयर स्ट्राइक या मिसाइल के जरिये हमला किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
डेमो
उन्होंने कहा कि मोस्ट फेवर्ड नेशन (एमएफएन) का दर्जा छिनने के बाद अब पाकिस्तान का पानी रोका जाएगा। अन्य देशों से भी कहा जा रहा है कि वह पाकिस्तान को देने वाली आर्थिक मदद का हिसाब लें। इससे पाकिस्तानी भूख और प्यास से ही मर जाएंगे।
विज्ञापन
डेमो
उन्होंने केंद्र सरकार से यह भी मांग की कि वह लोकसभा और राज्यसभा का विशेष सत्र बुलाकर पाकिस्तान को आतंकी देश घोषित करें। यह सही है कि पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है लेकिन इसका हल युद्ध नहीं है। पाकिस्तान के काले कारनामों को दुनिया में दिखाया जाना चाहिए।