फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पुलवामा हमले में शहीद प्रदीप की पत्नी को मिली जान से मारने की धमकी, बोलीं...छीनना चाहते हैं रुपया

Tue, 26 Mar 2019 06:06 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Tue, 26 Mar 2019 06:06 AM IST
विज्ञापन
Martyr pradeep wife neeraj found threat to kill
शहीद प्रदीप की पत्नी नीरज
पुलवामा हमले में शहीद सीआरपीएफ जवान प्रदीप यादव की पत्नी नीरज व उसके ससुराल वालों के बीच समझौता करवाने के लिए पुलिस ने सोमवार को दोनों पक्षों को थाने बुलाया। कई घंटे तक बातचीत के बाद कोई हल नहीं निकल पाया। नीरज ने सास, ससुर और देवर पर मारपीट, गालीगलौज, धमकी देने व प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है।


 
Martyr pradeep wife neeraj found threat to kill
शहीद प्रदीप की पत्नी नीरज
नीरज ने ससुराल वालों पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाकर एक और तहरीर दी। वहीं उसके ससुर ने उस पर प्रताड़ित करने व दबाव बनाने का आरोप लगा प्रार्थना पत्र दिया। पुलिस ने दोनों पक्षों को सुलह करने के लिए पांच दिन का समय दिया है। 


 
Martyr pradeep wife neeraj found threat to kill
शहीद प्रदीप की पत्नी नीरज (बीच में)

कल्याणपुर थाने में तहरीर देकर कहा है कि उस पर मकान खाली करने का दबाव बनाया जा रहा है। केंद्र व राज्य सरकार और विभिन्न संगठनों से मिलने वाली आर्थिक सहायता पर अपना हक जता रहे हैं। नीरज यादव ने रविवार को कल्याणपुर थाने पहुंचकर सास, ससुर और देवर पर प्राताड़ित करने के साथ-साथ आर्थिक सहायता हड़पने का आरोप लगा प्रार्थना पत्र दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Martyr pradeep wife neeraj found threat to kill
कल्याणपुर थाने पहुंची शहीद की पत्नी नीरज - फोटो : अमर उजाला
जिसके बाद पुलिस ने सोमवार को दोनों पक्षों को थाने बुलाया था। नीरज ने बताया कि जब वह थाने से बाहर निकल रहीं थी तो ससुर व देवर ने उनको रोक लिया। फिर जान से मारने की धमकी देते हुए निकल गए। जिसके बाद नीरज ने फिर एक तहरीर दी।

 
विज्ञापन
Martyr pradeep wife neeraj found threat to kill
शहीद प्रदीप की पत्नी नीरज बेटी के साथ
उधर नीरज के ससुर अमर सिंह ने बताया कि जो भी आरोप उन पर लगाए गए हैं वह झूठे हैं। उन्होंने नीरज व उसके घर वालों पर दबाव बनाकर मकान हड़पने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। इंस्पेक्टर अश्वनी पांडेय ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर लेकर जांच शुरू कर दी गई है।  
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed