{"_id":"5c77a706bdec227381667672","slug":"martyr-deepak-pandey-facebook-wall-is-full-of-patriotism","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"एमआई-17 क्रैश: दीपक के फेसबुक पर आखिरी अल्फाज- जिंदगी से कोई शिकवा भी नहीं...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमआई-17 क्रैश: दीपक के फेसबुक पर आखिरी अल्फाज- जिंदगी से कोई शिकवा भी नहीं...
Fri, 01 Mar 2019 09:13 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Fri, 01 Mar 2019 09:13 AM IST
विज्ञापन
डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू कश्मीर के बड़गाम में भारतीय वायु सेना का विमान एमआई-17 क्रैश हो गया। इस दुर्घटना में कानपुर निवासी कारपोरल दीपक पांडेय की जान चली गई। पढ़ें दीपक की फेसबुक वॉल पर लिखे कुछ शेर...
डेमो
दीपक ने अपने फेसबुक पेज पर लिखा था 'कैसे मैं किसी को बोलूं हैप्पी दिवाली, कितने घरों का दीपक बुझ गया, वहां तो हो गई काली दिवाली। आओ सलाम करें जिनके हिस्से में ये मुकाम आता है, खुशनसीब हैं वो लोग जिनका खून देश के काम आता है।
डेमो
उनकी फेसबुक वॉल पर लिखी चंद लाइनों को जब पढ़ा तो आंखों में आंसू भर आए। उन्होंने दिवाली के समय शहीदों की दास्तां को बयां किया था, दीपक ने देश की खातिर शहादत पाना खुशनसीबी बताई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
डेमो
उसके दोस्तों ने बताया कि अक्सर गाने गुनगुनाता रहता था। उसे शेर-ओ-शायरी भी लिखने का शौक था। वह फेसबुक पर अपने दिल के जज्बातों को लिखा करता था। दीपक ने 19 नवंबर 2018 को आखिरी बार फेसबुक पर एक लाइन का शेर लिखा था। जिंदगी से कोई शिकवा भी नहीं है....।
विज्ञापन
डेमो
इससे पहले भी दीपक ने लिखा था कि बेच दूं क्या तुम्हारी यादों को, मौत है कि अच्छा दाम दे रही है। इसके अलावा दीपक ने लिखा था, किसके लिए जन्नत बनाई है ये खुदा, कौन है यहां जो गुनहगार नहीं है।