{"_id":"5cfcff51bdec22070264d23c","slug":"marriages-incomplete-without-plantation-santosh-bajpai-effort-to-save-environment","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"संतोष के इस काम के बिना अधूरी होती हैं यहां शादियां, सभी के लिए प्रेरणादायक है ये मुहिम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संतोष के इस काम के बिना अधूरी होती हैं यहां शादियां, सभी के लिए प्रेरणादायक है ये मुहिम
Sun, 09 Jun 2019 06:34 PM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Sun, 09 Jun 2019 06:34 PM IST
विज्ञापन
शादी समारोह में दिखा अद्भुत नजारा
- फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के जनपद उन्नाव में एक शादी में ऐसा नजारा देखने को मिला जिसकी हर सख्श ने सराहना की। वैसे ये कोई पहला मौका नहीं था जब इस मुहिम को जारी रखने वाले संतोष ने ऐसा नेक काम करने में वर-वधू का सहयोग लिया हो। आज जब समूचे विश्व में पर्यावरण समस्या को लेकर हाहाकार मचा है तो वहीं संतोष बाजपेयी ने एक ऐसी मुहिम चला रखी है जिसका फल आने वाले दिनों में देखने को मिलेगा। संतोष बाजपेयी की ये मुहिम लोगों के लिए प्रेरणास्रोत बन गई है।
शादी समारोह में दिखा अद्भुत नजारा
- फोटो : अमर उजाला
शनिवार को उन्नाव में सिविल लाइंस निवासी राजकुमार बाजपेयी की बेटी साधना की शादी का मौका था। शादी ललित मिश्रा पुत्र स्व. उमेश चंद्र मिश्र निवासी बांगरमऊ से तय हुई थी। गाजे-बाजे के साथ बरात स्वागत स्थल पहुंची। द्वारचार के बाद शादी की अन्य रस्में शुरू हुईं। बरातियों की खातिरदारी करने में जनाती लग गए। समारोह स्थल में मौजूद हर सख्श शादी की खुशियों में डूबा हुआ था। इसके बाद ही बारी आती है जयमाल की।
शादी समारोह में दिखा अद्भुत नजारा
- फोटो : अमर उजाला
जयमाल के दौरान दूल्हा-दुल्हन ने एक दूसरे को वरमाला पहनाया। इसके साथ ही जयमाल रस्म सम्पन्न हुई। इसके बाद पर्यावरणविद संतोष बाजपेयी ने वर-वधू को एक पौधा दिया। वर-वधू ने बड़े ही प्रेम से उस पौधे को संतोष बाजपेयी की मौजूदगी में रोपकर पर्यावरण संरक्षण के साथ ही पर्यावरण जागरुकता का संदेश दिया। बाजपेयी की इस पहल की सभी ने सराहना की। इस पौधरोपण की एक खास बात और भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
शादी समारोह में दिखा अद्भुत नजारा
- फोटो : अमर उजाला
पौधरोपण के बाद बाजपेई वर-वधू को पर्यावरण संरक्षण का संकल्प दिलाते हैं जिसके तहत इस परिणय पौध को उपयुक्त स्थान पर रोपित कर हर तीन महीने में सेल्फी भेजनी होती है। बाजपेयी ने कहा कि अब लोग अपने शुभ दिनों पर पौधरोपण करने के अभियान में शामिल होने लगे हैं। समारोह स्थल में उपस्थित सभी लोगों ने परिवार में होने वाले सभी मांगलिक अवसरों पर पौध रोपित करने का संकल्प लिया।
विज्ञापन
शादी समारोह में दिखा अद्भुत नजारा
- फोटो : अमर उजाला
वृक्ष मित्र नाम से मशहूर संतोष बाजपेयी 3 जून 1990 से जीवन बचाओ आंदोलन चला जा रहे हैं। 30 जून 2001 को अपनी शादी के अवसर पर परिणय पौध की शुरुआत करने वाले बाजपेयी अब हर शादी के अवसर पर वर-वधू से पौधारोपण करवाते हैं। बाजपेयी को 2002 में इंदिरा प्रियदर्शनी वृक्ष मित्र पुरस्कार मिल चुका है। उन्नाव के जीवन बचाओ आंदोलन के जिला प्रभारी सुधीर शुक्ला और वर-वधू पक्ष के लोगों ने इस परिणय पौध अभियान की सराहना की।