फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जांच के बाद जब एचआईवी की रिपोर्ट निगेटिव अाई, तब तय हाेना शुरु हुईं इस गांव में शादियां

Tue, 13 Feb 2018 09:03 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Tue, 13 Feb 2018 09:03 PM IST
विज्ञापन
marriage start in this village when hiv report negative
डेमो पिक
उन्नाव के बांगरमऊ में एचआईवी के मरीज सामने अाने के बाद गांव से लेकर स्वास्थ्य व‌िभाग में हड़कम्प मच गया था। गांव में जाे शाद‌ियां तय हुईं थीं वाे टूटने लगीं। एचआईवी की दहशत इस कदर फैली की अपनी बेटी की शादी करने के ल‌िए लाेगाें ने यहां का रूख करना भी छाेड़ द‌िया था। अब यहां के हालात धीरे-धीरे सामान्य हाेने लगे हैं। 

 

 

marriage start in this village when hiv report negative
डेमो पिक
बांगरमऊ कस्बे के प्रेमगंज मोहल्ले में 24 जनवरी को एचआईवी जांच शिविर लगा, जिसमें 25 पाजीटिव पाए गए। इसी तरह 25 जनवरी को चकमीरापुर में 10 एवं 27 जनवरी को किरमिदियापुर में तीन पाजीटिव मिले। इसके बाद भी इन तीनों गांवों में दहशत फैल गई। लोग तड़ातड़ जांच कराने लगे। कुछ ने चोरी छिपे तो कुछ ने सार्वजनिक रूप से एचआईवी की जांच कराई।

 

marriage start in this village when hiv report negative
डेमो पिक

हालात यहां तक पहुंच गए कि एचआईवी पीड़ित बच्चों को उनके अभिभावकों ने स्कूल भेजना बंद कर दिया, लेकिन अब हालात बदल रहे हैं। लोग दहशत के माहौल से उबर रहे हैं। हालांकि सरकारी मशीनरी की ओर से जागरुकता के संबंध में अभी तक कोई प्रयास नहीं किया गया है, इसे लेकर लोगों में आक्रोश है, लेकिन स्थानीय स्तर पर जागरुकता बढ़ी है।
 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
marriage start in this village when hiv report negative
डेमो पिक

प्रेमगंज के सभासद सुनील ने बताया कि उनके मोहल्ले में दो दिन के अंदर तीन रिश्ते तय हुए हैं। ये शादियां जून में होंगी। एक शादी 19 फरवरी को है। इसकी तैयारी चल रही है। एचआईवी के मामले सामने आने के बाद रिश्तेदार डर गए थे, लेकिन उन्हें समझाया गया तो मान गए हैं। 19 को हर हाल में बारात आएगी। चकमीरापुर के प्रधान राजेश कुमा ने की बांगरमऊ कस्बे में दुकान है।

 

विज्ञापन
marriage start in this village when hiv report negative
डेमो पिक
उनका कहना है कि कुछ रिश्ते पहले से तय हैं। एक लड़की की शादी सफीपुर में तय हुई है। पहले से तय एक मामले में रिश्तेदारों ने पहले जांच कराने की शर्त रखी। जांच में रिपोर्ट निगेटिव आई। अब मई में शादी होगी। प्रधान के मुताबिक उनकी दुकान पर बैठकर दो रिश्ते तय हुए हैं। इनकी तारीख अभी तय नहीं है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed