फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

क्याें एक प्राेफेसर ने कहा कांफ्रेंस के नाम पर 50 लाख रुपये जुटाए हो, चाय तो पिला देते

Tue, 13 Feb 2018 07:45 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Tue, 13 Feb 2018 07:45 PM IST
विज्ञापन
when two professor fighting for tea
डेमो पिक
14 फरवरी अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ करने के ल‌िए राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद सीएसए अारहे हैं। सोमवार को कुलपति प्रो. सुशील सोलोमन ने सीएसए में प्रेस कांफ्रेंस की थी। कांफ्रेंस में चाय न आने पर दो प्रोफेसर भिड़ गए। कांफ्रेंस में चाय की कोई व्यवस्था नहीं थी। 

 

 

when two professor fighting for tea
डेमो पिक
सीएसए में 14 फरवरी को अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को करना है। इस संबंध में कुलपति ने प्रेस कांफ्रेंस बुलाई थी। कांफ्रेंस खत्म होने के कुछ देर पहले ही किसी ने चाय मंगाने को बोल दिया। मीडिया प्रभारी प्रो. वेद रत्न ने हामी तो भर दी लेकिन बाद में उन्हें पता चला कि चाय का कोई इंतजाम ही नहीं है।

 
when two professor fighting for tea
डेमो पिक
इस पर विश्वविद्यालय के विजिलेंस अफसर प्रो. जीएस परिहार ने आयोजन सचिव प्रोफेसर डॉ. एके त्रिपाठी से बोल दिया कि कांफ्रेंस के नाम पर 50 लाख रुपये जुटाए हो, चाय तो पिला देते। इसी बात पर दोनों में काफी गहमागहमी हो गई। प्रोफेसर डॉ. एके त्रिपाठी का कहना है ‌क‌ि अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का दबाव है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
when two professor fighting for tea
डेमो पिक
हमारा कांफ्रेंस में किसी से कोई विवाद नहीं हुआ था। बस चाय को लेकर बातचीत हो रही थी। प्रोफेसर डॉ. जीएस परिहार ने बताया बात केवल चाय की नहीं है। जब भी हम किसी को आमंत्रित करते हैं तो यह हमारी जिम्मेदारी है कि हम उसका खयाल रखें। सम्मेलन के आयोजन के लिए स्पांसर मिल गया है।

 
विज्ञापन
when two professor fighting for tea
डेमो पिक
लेकिन मीडिया के लोगों को एक चाय तक नहीं मिली, इससे विश्वविद्यालय की छवि खराब होती है। कुलपति प्रो. सोलोमन ने बताया कि 14 से 17 फरवरी तक विश्वविद्यालय में होने वाले अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में देश और दुनिया के 600 से ज्यादा कृषि वैज्ञानिक शामिल होंगे। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed