कानपुर प्रेमी को बुलाने के लिए मृतका ने सहेली के फोन से 3:05 बजे पर हत्यारोपी प्रेमी शिवम वर्मा को कॉल की थी। आरोपी के आते ही छात्रा उसके साथ चली गई। महज 11 मिनट बाद 3:16 बजे सहेली के फोन पर मृतका के प्रेमी के नंबर से कॉल आई। उठाने पर उसने हत्या करने की बात बताई। बदहवास सहेली ने घटना की जानकारी मृतका के परिजनों को दी।
घटना के बाद शुरु हुई पुलिस की जांच में पता चला है कि हत्यारोपी जिस कमरे में किराए पर रहता है। उसे उसके मामा ने दिलवाया था। वह पहले इसी कमरे में किराए पर रहते थे। एक साल पहले वह गुजरात नौकरी करने चले गए, तो कमरे में शिवम को रखवा दिया। सहेली के मुताबिक शिवम पहले मृतका के घर के पास रहता था। उसका अनुमान है कि वहीं से जान पहचान हुई।
2 of 7
kanpur murder
- फोटो : amar ujala
आसपास थे लोग, किसी ने नहीं सुनी चीख
मकान मालकिन राजकुमारी के तीन बेटियां और एक बेटा है। भूतल में सबसे छोटी बेटी धनलक्ष्मी रहती है। प्रथम तल पर दूसरी बेटी सोनी शर्मा की बेटी कृष्णा रहती है। उसके बगल के कमरे में हत्यारोपी शिवम किराए के कमरे में रहता था। बेटा संदीप शर्मा घर से कुछ दूर पर किराए के मकान में रहता है। जिस वक्त घटना हुई तब नीचे राजकुमारी व आयुष थे, जबकि कृष्णा भी अपने कमरे में थी। हालांकि सभी का कहना था कि उन्हें चीखने की कोई आवाज नहीं सुनाई दी।
3 of 7
kanpur murder
- फोटो : amar ujala
मकान मालकिन की गिरफ्तारी को लेकर धरना
बेटी की हत्या के बाद मृतका के परिजनों ने धनलक्ष्मी और राजकुमारी से युवक के बारे में पूछा। संतोषजनक उत्तर न मिलने पर परिजन भड़क गए और हत्यारोपी से मिले होने का आरोप लगा हंगामा करने लगे। पुलिस से मकान मालकिन की गिरफ्तारी करने की मांग को लेकर धरने पर बैठ गए। उनका कहना था कि मकान मालकिन को सब पता था। करीब दो घंटे तक चले हंगामे के बाद पुलिस ने कड़ी मशक्कत से शव को कमरे से बाहर निकालकर पोस्टमाॅर्टम के लिए भेजा।
4 of 7
kanpur murder
- फोटो : amar ujala
छात्रा को बताता था रिश्तेदार
डीसीपी साउथ ने बताया कि छात्रा अक्सर हत्यारोपी शिवम के कमरे पर जाती थी। मकान मालिक के पूछने पर उसने छात्रा को रिश्तेदार बताया था। इसके चलते मकान मालिक शक नहीं करते थे। कुछ देर रहने के बाद वह चली जाती थी।
5 of 7
kanpur murder
- फोटो : amar ujala
मकान मालकिन के बेटे ने भी मां को किया था सचेत
मकान मालकिन राजकुमारी के बेटे संदीप ने पुलिस को बताया कि शिवम अक्सर ही लड़कियां लेकर कमरे पर आता था। आरोपी की हरकतों को लेकर कई बार उसने मां को चेताया, लेकिन हर बार मां और उसकी छोटी बहन बात को अनसुना कर देती थी।