फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bday Spcl :कई सालों तक 'गजोधर भैय्या' ने अपनाये 'लड़की पटाने के ये नायाब तरीके'

Mon, 25 Dec 2017 06:26 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा , अमर उजाला, कानपुर
प्रभापुंज मिश्रा , अमर उजाला, कानपुर Updated Mon, 25 Dec 2017 06:26 PM IST
विज्ञापन
love story of famous comedian raju srivastav
राजू श्रीवास्तव पत्नी शिखा के साथ

गजोधर भैय्या 12 सालाें तक एक लड़की काे पटाने के ल‌िये हर राेज एक नया प्लान बनाते थे। इनकी माेहब्बत के क‌‌िस्से सुनकर अाप हक्काबक्का रह जायेंगे। अपनी अदाओं और चुटकुलों से सबको लोटपोट कर देने वाले राजू श्रीवास्तव जितने अलबेले हैं उससे कई ज्यादा चौंकाने वाली है उनकी प्रेम कहानी।

 

love story of famous comedian raju srivastav
राजू श्रीवास्तव

अाप काे जानकर हैरानी हाेगी क‌ि राजू अपने दूर की रिश्तेदार शिखा के प्यार में पूरे 12 सालों तक पागल रहे। इन बारह सालों में राजू ने शिखा को पटाने का एक नायाब तरीका खोज निकाला। राजू श्रीवास्तव का असली नाम सत्यप्रकाश श्रीवास्तव है। कानपुर के बाबूपुरवा में रहने वाले रमेश चंद्र श्रीवास्तव (बलई काका) के घर राजू ने  25 दिसम्बर 1963 में जन्म लिया था। राजू कहते हैं कि 1981 में उनके बड़े भाई की शादी फतेहपुर में तय हुई थी। कानपुर से बारात लेकर गए।

 

 

love story of famous comedian raju srivastav
बेटा अाैर बेटी के साथ राजू श्रीवास्तव

वहीं शिखा को पहली बार देखा और पहली ही नजर प्यार हो गया। सोचा अब इसी से ही शादी करूंगा। शिखा के बारे में छानबीन की तो पता चला ये भाभी के चाचा की बेटी हैं। राजू ने बताया कि शिखा के घर के बारे में पता किया तो  मालूम हुआ कि वह इटावा में रहती हैं। इनके भाइयों को किसी तरह पटाया।  फिर कोई न कोई बहाना लेकर इटावा जाने लगा लेकिन कुछ बोलने की हिम्मत ही नहीं थी। इसके बाद फिल्म इंडस्ट्री में किस्मत आजमाने के लिए 1982 में मुंबई गया। तगड़ा स्ट्रगल किया जब कुछ कमाने खाने लायक बन गया तो ये महसूस हुआ कि अब शादी कर लेनी चाहिए। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन
love story of famous comedian raju srivastav
राजू श्रीवास्तव

राजू बताते हैं कि शिखा से संपर्क साधने के लिए बीच-बीच में उनके घर चिट्ठी भेजता था लेकिन सीधी- सीधी बात लिखने की हिम्मत ही नहीं पड़ रही थी। ये भी पता करता रहता था कि शिखा की शादी कहीं फिक्स तो नहीं हो गई। शिखा ने कभी खुलकर कोई जवाब नहीं दिया। फिर एक दिन अपने घरवालों के जरिये शिखा के घर रिश्ते की बात पहुंचाई। कुछ दिनों बाद शिखा के भाई मेरे मलाड मुंबई वाले घर आये।  
 

विज्ञापन
love story of famous comedian raju srivastav
पत्नी के साथ राजूश्रीवास्तव

शिखा हर रिश्ता मना कर रही थीं। कभी इन्हें लडका पसंद नहीं आता तो कभी उसकी नौकरी। घर वाले परेशान थे। इसी बात से अंदाजा हुआ कि शिखा भी मुझसे शादी करना चाहती हैं। शिखा के भाई ने मुंबई में मेरा घर देखा और उन्हें फिर तसल्ली हो गई थी कि लड़का उनकी बहन को खुश रखेगा। दोनों की शादी 17 मई 1993  को हुई थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed