फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इस सीट पर जीत का तिलक लगाने को सभी दलों ने झोंकी ताकत, साध्वी निरंजन ज्योति को मोदी मैजिक की आस

Sat, 20 Apr 2019 02:59 PM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 20 Apr 2019 02:59 PM IST
विज्ञापन
lok sabha election 2019, Sadhvi Niranjan Jyoti and modi magic
पीएम मोदी और केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति (फाइल फोटो)
चुनाव होने में एक पखवारा शेष रहा गया है और जीत का तिलक लगाने को सभी पार्टियों ने ताकत झोंक रखी है। ऐसे में भाजपा भी फतेहपुर सीट से जीत सुनिश्चित करने के लिए प्रयासरत है। इस दिशा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कार्यक्रम जनपद में लेने के लिए भाजपा प्रत्याशी साध्वी निरंजन ज्योति ने जोर लगा रखा है। 
lok sabha election 2019, Sadhvi Niranjan Jyoti and modi magic
लोकसभा चुनाव - फोटो : अमर उजाला
दरअसल चुनावी कार्यक्रम के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभा तेंदुवारी में होना तय हुई है। इससे उनके फतेहपुर आने की संभावना कम हो गई हैं। लिहाजा साध्वी ने प्रधानमंत्री को फतेहपुर में लाने के लिए सियासत से लेकर संत समाज तक हस्तियों से संपर्क साधा है।
lok sabha election 2019, Sadhvi Niranjan Jyoti and modi magic
केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति (फाइल फोटो)
साध्वी निरंजन ज्योति ने पीएम मोदी का कार्यक्रम फतेहपुर में सुनिश्चित कराने के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, उनके सहयोगी अरुण सिंह, प्रधानमंत्री के चुनावी कार्यक्रम प्रभारी संजय भाऊ से संपर्क साधा है। चूंकि चुनाव में केंद्रीय राज्यमंत्री के साथ ही एक महामंडलेश्वर के तौर पर भी प्रतिष्ठा दांव पर है इसलिए साध्वी ने संत समाज की सहायता ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
lok sabha election 2019, Sadhvi Niranjan Jyoti and modi magic
केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति (फाइल फोटो)
उन्होंने साध्वी ऋतंभरा और स्वामी परमानंद से भी प्रधानमंत्री के आगमन के लिए मदद मांगी है। ऐसा माना जा रहा है कि बिना प्रधानमंत्री के आए यहां मोदी मैजिक का असर नहीं दिखाई पड़ रहा है। साध्वी निरंजन ज्योति ने बताया कि उन्होंने पीएम का कार्यक्रम लेने के लिए पूरी ताकत झोंक रखी है।
विज्ञापन
lok sabha election 2019, Sadhvi Niranjan Jyoti and modi magic
केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति (फाइल फोटो)
पीएम के पड़ोसी जनपद की तेंदुवारी लोकसभा में आगमन पर कहा कि उस क्षेत्र का चुनाव चौथे चरण में है और फतेहपुर सीट का चुनाव पांचवें चरण में है। ऐसे में प्रधानमंत्री को यहां लाने के प्रयास जारी हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed