फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कुमाऊं रेजिमेंट में तैनात जवान की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत, कार में घुस गया बाइक का पिछला हिस्सा

Sat, 20 Apr 2019 01:03 PM IST
प्रशांत कुमार यूपी डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज Published by: प्रशांत कुमार Updated Sat, 20 Apr 2019 01:03 PM IST
विज्ञापन
Kumaon regiment soldier died in road accident
कुमाऊं रेजिमेंट में तैनात जवान की सड़क हादसे में मौत - फोटो : अमर उजाला
यूपी के कन्नौज जिले में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर एक दर्दनाक हादसा हुआ। इस हादसे में कुमाऊं रेजिमेंट के जवान की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि वह बहन की शादी के लिए 3 दिन पहले ही छुट्टी लेकर घर आया था। जवान की दर्दनाक मौत से जिले में आसुओं का सैलाब उमड़ पड़ा।
Kumaon regiment soldier died in road accident
कुमाऊं रेजिमेंट में तैनात जवान की सड़क हादसे में मौत - फोटो : अमर उजाला
शनिवार को आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर एक तेज रफ्तार कार ने बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक का पिछला हिस्सा कार में धंस गया। इस हादसे में कुमाऊं रेजिमेंट में तैनात जवान वीर सिंह (35) पुत्र राधेश्याम की मौत हो गई।
Kumaon regiment soldier died in road accident
कुमाऊं रेजिमेंट में तैनात जवान की सड़क हादसे में मौत - फोटो : अमर उजाला
जवान की मौत की सूचना मिलते ही परिजनों के होश उड़ गए। शादी की तैयारियां मातम में बदल गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Kumaon regiment soldier died in road accident
कुमाऊं रेजिमेंट में तैनात जवान की सड़क हादसे में मौत - फोटो : अमर उजाला
कन्नौज निवासी वीर सिंह की बहन की 12 मई को शादी है। बहन की शादी में शामिल होने के लिए ही वीर सिंह तीन दिन पहले छुट्टी लेकर घर आए थे।
विज्ञापन
Kumaon regiment soldier died in road accident
कुमाऊं रेजिमेंट में तैनात जवान की सड़क हादसे में मौत - फोटो : अमर उजाला
इस दर्दनाक हादसे ने परिवार की खुशियों को छीन लिया। परिजनों ने बताया कि वीर सिंह बुधवार को एक महीने की छुट्टी पर घर आया था। उसकी पत्नी और 2 बच्चे कानपुर के कल्याणपुर में रहते हैं। इस घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed