फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यूपी: बेकाबू ट्रक ने बाइक सवार दो युवकों को रौंदा,ग्रामीणों ने जाम लगा किया पथराव

Thu, 14 May 2020 08:21 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Thu, 14 May 2020 08:21 PM IST
विज्ञापन
Lockdown: Uncontrollable truck crushed two bike riders
हादसे के बाद ग्रामीणों ने सड़क पर जाम लगा किया पथराव - फोटो : amar ujala
उत्तर प्रदेश के जालौन शहर कोतवाली क्षेत्र में गांव से बाइक से ट्रैक्टर का सामान खरीदने जा रहे दो युवकों को बेकाबू ट्रक ने रौंद दिया। युवकों की मौत से खफा ग्रामीणों ने मौके पर खड़े दूसरे ट्रकों पर पथराव कर दो घंटे तक जाम लगा दिया। मौके पर पहुंचे पुलिस अफसरों ने ग्रामीणों को समझा बुझाकर जाम खुलवाया। दोनों बाइक सवार युवक हेलमेट नहीं लगाए थे।


 
Lockdown: Uncontrollable truck crushed two bike riders
घटना के बाद मौके पर मौजूद पुलिस फोर्स - फोटो : amar ujala
कुकरगांव निवासी वीर सिंह (33) पुत्र बालकराम और शैलेंद्र (22) पुत्र श्यामबाबू बृहस्पतिवार की सुबह 9 बजे बाइक से जालौन ट्रैक्टर का सामान खरीदने जा रहे थे। उरई-जालौन रोड पर रुरामल्लू विज्ञान केंद्र के पास बाइक में पीछे से तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। जिससे दोनों युवक सड़क पर गिर गए और ट्रक उन्हें रौंदते हुए निकल गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक के दो हिस्से हो गए।

 
Lockdown: Uncontrollable truck crushed two bike riders
मौके पर ग्रामीणों ने लगाया जाम - फोटो : amar ujala
वीर सिंह की मौके पर, जबकि गंभीर रूप से घायल शैलेंद्र की झांसी ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। हादसे की सूचना पर गांव के लोग पहुंचे और मौके पर खड़े दूसरे ट्रकों में तोड़फोड़ शुरू कर जाम लगा दिया। जाम से दोनों ओर से सैकड़ों वाहन की लंबी लाइनें लग गईं। जाम लगने की सूचना पर सीओ सिटी संतोष कुमार, शहर कोतवाल शिवगोपाल वर्मा पुलिस फोर्स के साथ कुकरगांव पहुंचे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Lockdown: Uncontrollable truck crushed two bike riders
कई घंटे चला बवाल - फोटो : amar ujala
गुस्साए ग्रामीणों को समझाबुझाकर जाम खुलवाया। करीब दो घंटे बाद जाम खुलने से उरई-जालौन मार्ग पर यातायात सामान्य हो सका। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जालौन कोतवाल रामेशचंद्र मिश्रा का कहना है कि टक्कर मारने वाले ट्रक की तलाश की जा रही है।

 
विज्ञापन
Lockdown: Uncontrollable truck crushed two bike riders
गुस्साई भीड़ को समझाते अधिकारी - फोटो : amar ujala
उधर, एक साथ गांव के दो युवकों की मौत से कुकरगांव में मातम पसर गया। शैलेेंद्र के पिता शिक्षामित्र हैं, जबकि उसका बड़ा भाई चतुर सिंह बीडीसी सदस्य है। शैलेंद्र गांव में खेती किसानी करता था। पिछले वर्ष ही उसकी शादी हुई थी। पत्नी काजल का रो रोकर बुरा हाल है। वहीं वीर सिंह की पत्नी साधना, एक बेटा व बेटी का भी रो रोकर बुरा हाल है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed