फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

एक्सप्रेस-वे पर कार में जिंदा जला लेफ्टिनेंट, रुला देंगी हादसे की हकीकत बयां करती दर्दनाक तस्वीरें

Tue, 26 Jun 2018 09:54 AM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Updated Tue, 26 Jun 2018 09:54 AM IST
विज्ञापन
Lieutenant burnt alive in car at Express-Way
लेफ्टिनेंट की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर इटावा जिले के चौबिया थाना क्षेत्र पर डिवाइडर से टकराई कार में आग लगने से चला रहा लेफ्टिनेंट जिंदा जल गया और चार लोग घायल हो गए। पीछे दूसरी कार से आ रहे रिश्तेदारों ने जलती कार के शीशे तोड़कर घायलों को बाहर निकाला। घायलों को सैफई पीजीआई में भर्ती कराया गया है। हादसा रविवार देर रात का है। लेफ्टिनेंट परिवार के साथ फर्रुखाबाद में भागवत कथा से लौट रहा था।  


 

Lieutenant burnt alive in car at Express-Way
जलती हुई कार - फोटो : अमर उजाला
इटावा के अशोक नगर निवासी गल्ला आढ़ती राधाकृष्ण यादव का पुत्र राहुल यादव (23) बटालियन 605 में लेफ्टिनेंट था। उसकी तैनाती अरुणाचल प्रदेश में थी। वह 23 जून कर छुट्टी पर घर आया था। उसके पिता ने फर्रुखाबाद के घटिया घाट पर भागवत का आयोजन कराया था। रविवार को वहां पर भंडारा था। राहुल परिवार के साथ भंडारे में शामिल होने के लिए गया था। भंडारा खाने के बाद वह शाम को वैगनआर से मां मनोज कुमारी, बुआ मीरा देवी, भाभी रीनादेवी व भतीजे हर्षित के साथ इटावा के लिए रवाना हुआ था। उसके पीछे अपनी कारों से अन्य रिश्तेदार भी आ रहे थे।
Lieutenant burnt alive in car at Express-Way
लेफ्टिनेंट की फाइल फोटो
रात करीब 12 बजे एक्सप्रेस वे पर गांव चौपुला के पास राहुल को नींद का झोंका आया और कार अनियंत्रित होकर पहले बिजली के पोल से टकराई बाद में डिवाइडर से टकरा गई। इसके बाद कार में आग लग गई। पीछे से आए रिश्तेदारों ने कार के शीशे तोड़कर तीनों महिलाओं और बच्चे को बाहर निकाला। राहुल सीट में फंसा रह गया और आग की चपेट में आ गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी पर पुलिस पहुंची और घायलों को सैफई पीजीआई भेजा। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन
Lieutenant burnt alive in car at Express-Way
लेफ्टिनेंट के घर में जुटी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
राहुल जिस कार से आ रहा था उसमें एलपीजी गैस किट लगी थी। इस वजह से आग ने और विकराल रूप ले लिया। सीओ सिटी अंजनी कुमार चतुर्वेदी ने बताया कि कार को राहुल खुद ही चला रहा था। अचानक नींद का झोंका आया और कार अनियंत्रित होकर पहले बिजली के पोल से टकराई और बाद में डिवाइडर से टकरा गई। इसके बाद कार में आग लग गई। एलपीजी गैस किट होने के कारण आग ने तेजी पकड़ ली और देखते ही देखते तेज लपटें उठने लगीं। सीओ सिटी ने बताया कि जब वे मौके पर पहुंचे तो आग की तेज लपटें उठ रही थीं। यदि किट नहीं होती तो आग नहीं लगती। कार के टकराने से राहुल सीट के बीच में फंस गया आग लगने पर वह नहीं निकल सका जिससे उसकी मौत हो गई। 

 
विज्ञापन
Lieutenant burnt alive in car at Express-Way
लेफ्टिनेंट की घायल मां और चचेरा भाई - फोटो : अमर उजाला
राहुल पढ़ने मे काफी होशियार था। जब वह कंप्टीशन की तैयारी कर रहा था, तभी उसके मां बाप ने नौकरी लगने पर घटिया घाट पर भागवत कराने का संकल्प लिया था। इसी उपलक्ष्य में आयोजन किया गया था। हादसे के बाद से राहुल के घर पर शोक जताने वाले पहुंचने लगे। इस हादसे के बाद सभी की आंखें नम थीं। परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल था। 

आग इतनी तेज थी कि राहुल को उससे निकलने का मौका नहीं मिला और वह उस में फंसकर रह गया। किसी भी व्यक्ति की इतनी हिम्मत नहीं पड़ रही थी कि वह कार के पास तक जा सके। इसकी कारण से लोग राहुल को नहीं निकाल सके।  वह वहीं पर जल गया। आग शांत हुई तो अवशेष ही शेष बचे थे। पुलिस ने अवशेष को ही लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। कार तो पूरी तरह से जल चुकी थी। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed