फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कुख्यात विकास दुबे के भाई व प्रधान बहू के निरस्त होंगे शस्त्रों के लाइसेंस

Sun, 26 Jul 2020 10:55 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 26 Jul 2020 10:55 PM IST
विज्ञापन
License of arms of Vikas Dubey brother and head daughter-in-law will be canceled
कानपुर एनकाउंटर - फोटो : अमर उजाला
बिकरू कांड के मुख्य आरोपी विकास दुबे के करीबियों व उसकी जमानत लेने वालों के शस्त्र लाइसेंस निरस्त करने की कार्रवाई शुरू की गई है। इसी क्रम में विकास के भाई दीपू दुबे और बिकरू गांव की ग्राम प्रधान व दीपू की पत्नी अंजली दुबे के शस्त्र लाइसेंस निरस्त करने की नोटिस उनके पिता रामकुमार दुबे को सौंपी गई है।
License of arms of Vikas Dubey brother and head daughter-in-law will be canceled
कानपुर एनकाउंटर - फोटो : amar ujala
शनिवार को चौबेपुर थाने से आए एक सिपाही ने शिवली में दामाद के यहां रुके रामकुमार को नोटिस रिसीव कराई। विकास के करीबी लोगों पर शिकंजा कसा जा रहा है। इसमें उसके परिवार के साथ जमानत लेने वाले लोग पुलिस के निशाने पर हैं।
License of arms of Vikas Dubey brother and head daughter-in-law will be canceled
विकास दुबे एनकाउंटर - फोटो : अमर उजाला
विकास दुबे के भाई दीपू दुबे के नाम राइफल है। दीपू की पत्नी बिकरू की ग्राम प्रधान अंजली दुबे के नाम रिवाल्वर है। घटना के बाद से दोनों फरार हैं। विकास के पिता रामकुमार दुबे अपने दामाद दिनेश तिवारी के यहां शिवली में हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
License of arms of Vikas Dubey brother and head daughter-in-law will be canceled
विकास दुबे का एनकाउंटर - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने दीपू व उसकी पत्नी के लाइसेंस निरस्त करने के लिए शिवली जाकर रामकुमार को नोटिस रिसीव कराई। शनिवार की शाम चौबेपुर थाने से सिपाही शिवली कोतवाली पहुंचा था। वहां से एक अन्य सिपाही को उसके दिनेश तिवारी के घर भेजा गया था।

 
विज्ञापन
License of arms of Vikas Dubey brother and head daughter-in-law will be canceled
विकास दुबे फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
कोतवाल वीरपाल सिंह तोमर ने बताया कि विकास के पिता शिवली में हैं। इसके चलते चौबेपुर से सिपाही आया था। उसने नोटिस रिसीव करा दी है। उसके भाई व बहू के शस्त्र लाइसेंस गांव बिकरू के पते के अनुसार कानपुर नगर से जारी हुए हैं। वहां डीएम कोर्ट में सुनवाई के बाद लाइसेंस निरस्त होंगे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed