फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PHOTOS: पता नहीं, ये 'नेताजी' का काफिला है!, टक्कर.. फिर अंगरक्षकों ने जो किया, लोग सहम गए

Tue, 14 Aug 2018 06:08 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Updated Tue, 14 Aug 2018 06:08 PM IST
विज्ञापन
leader's bodyguards beat up young man
युवक को पीटते बॉडीगार्ड - फोटो : अमर उजाला
यूपी के उन्नाव जिले में शुक्लागंज-उन्नाव मार्ग पर शहर कोतवाली क्षेत्र में भाजपा का झंडा लगी लग्जरी गाड़ी में अल्टो कार की टक्कर लगने पर गाड़ी सवार नेता के अंगरक्षकों ने अल्टो कार सवार युवक के साथ मारपीट कर दी। यह उसे गाड़ी में जबरन बैठाकर लखनऊ की ओर चले गए।
leader's bodyguards beat up young man
युवक को पीटते बॉडीगार्ड - फोटो : अमर उजाला
इस दौरान सड़क पर करीब आधे घंटे तक अफरातफरी  रही। कुछ लोगों ने घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इसके बाद पुलिस हरकत में आई। पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया है। पुलिस कार सवार युवक का पता लगाने का प्रयास कर रही है।
leader's bodyguards beat up young man
युवक को पीटते बॉडीगार्ड - फोटो : अमर उजाला
सोमवार को कानपुर में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए भारी संख्या में भाजपा नेता कानपुर पहुंचे थे। इसी कार्यक्रम में शामिल होकर शाम को लखनऊ की ओर जा रहे लखनऊ के रजिस्ट्रेशन नंबर की भाजपा का झंडा और नंबर प्लेट पर भाजपा के झंडे के निशान वाली काले रंग की लग्जरी गाड़ी लखनऊ की ओर जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
leader's bodyguards beat up young man
युवक को पीटते बॉडीगार्ड - फोटो : अमर उजाला
उन्नाव-शुक्लागंज मार्ग पर करोवन मोड़ के पास ओवर साइट न देने और ओवर टेक करने के दौरान कार एक्सयूवी में छू जाने पर एक्सयूवी सवार लोग भड़क गए। इन्होंने कार को ओवर टेक कर रुकवाया। गाड़ी से उतरे भाजपा नेता के गनरों ने अल्टो कार सवार युवक के साथ मारपीट शुरू कर दी।
विज्ञापन
leader's bodyguards beat up young man
युवक को पीटते बॉडीगार्ड - फोटो : अमर उजाला
मारपीट करते हुए उसे जबरन एक्सयूवी में बैठाकर लखनऊ की ओर चले गए। सड़क पर करीब आधा घंटा तक अफरातफरी मची रही।  पुलिस को इसकी भनक नहीं लगी। मारपीट के दौरान किसी ने वीडियो बना लिया। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed