Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सूर्य मकर राशि में कर रहा प्रवेश, इस संक्रान्ति में भूलकर भी न करें ये काम

Thu, 10 Jan 2019 05:04 PM IST
gaurav gaurav आशुतोष त्रिवेदी, कानपुर
आशुतोष त्रिवेदी, कानपुर Published by: gaurav gaurav Updated Thu, 10 Jan 2019 05:04 PM IST
विज्ञापन
Know about the facts of Makar sankranti 2019
डेमो
इस मकर संक्रांति पर आपको सावधान रहने की जरूरत है। सभी 12 संक्रांतियों में जब सूर्य मकर राशि में प्रवेश करता है तो यह सबसे खास संक्रांति बन जाती है। सूर्य का मकर राशि में विचरण करना सबसे शुभ और कल्याणकारी माना जाता है। साल 2019 की मकर संक्रांति में सूर्य मकर राशि में प्रवेश करेंगे जिसमें सूर्य के शत्रु केतु पहले ही मकर राशि में बैठे हैं। ऐसे में मकर संक्रान्ति का सभी 12 राशियों पर कैसा रहेगा असर आइए जानते हैं।

इस मकर संक्रांति में भूलकर भी न करें ये काम....
 
Trending Videos
Know about the facts of Makar sankranti 2019
डेमो
1. मकर संक्रान्ति के दिन आपको किसी भी प्रकार का नशा नहीं करना चाहिए। शराब, सिगरेट आदि जैसे सेवन से बचना चाहिए, नशा करने से आपका जीवन दुर्भाग्य की ओर जाता हैं और इतना ही नहीं यह सब करने से आपका शरीर खराब हो सकता हैं।
2. इस दिन हम सभी को सादा भोजन करना चाहिए, इस दिन हमें लहसुन, प्याज और मांसाहारी भोजन नहीं करना चाहिए। इस दिन तिल, गुड़, मूंग दाल की खीचड़ी इत्यादि का सेवन करना चाहिए।
 
Know about the facts of Makar sankranti 2019
डेमो
3. मकर संक्रान्ति के दिन अगर आपके व्दार पर कोई बाबा, बिखारी या कोई बुजुर्ग आये तो उसे इस दिन खाली हाथ न जाने दें, इस दिन किया गया दान महा-दान कहलाता हैं।
4. इस दिन हर किसी को स्नान करना चाहिए, मान्यता है कि इस दिन गंगा का स्नान या किसी नदी में जाकर स्नान करते हैं तो इसका पुण्य हजार गुना बढ़ जाता हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Know about the facts of Makar sankranti 2019
डेमो
ऐसे दान से नहीं मिलता कोई भी पुण्य
1. दान सदैव अपनी पवित्र कमाई का होना चाहिए। जो धन या पदार्थ किसी को सताकर, किसी को दुख देकर या किसी निर्बल की आंखों में आंसू लाकर अर्जित किया गया है और बाद में उसका दान किया गया है तो वो फलदायी नहीं होता।
2. ऐसा कहा गया हैं कि दान और ज्ञान सदैव सत्पात्र को ही देना चाहिए। सत्पात्र वह व्यक्ति हैं जिसे उस वस्तु या सेवा की जरूरत हैं। ऐसे व्यक्ति को दान देने से न केवल उसका जीवन संवरता है, बल्कि दानदाता का भी पुण्य बढ़ जाता है।
 
विज्ञापन
Know about the facts of Makar sankranti 2019
डेमो
ऐसे लोगो को न दें दान
1. शास्त्रों में ऐसे लोगों को दान देने का निषेध किया गया है जो उसका सदुपयोग नहीं करते । दूसरे शब्दों में कहा जाए तो ऐसे लोग जो दान में मिले पदार्थ का दुरुपयोग करते हैं, सदैव अपने ही हित के बारे में सोचते हैं और व्यक्ति को दान देने के लिए विवश करते हैं।
2. ऐसे लोगों को भी दान नहीं देना चाहिए जो कभी भी उससे संतुष्ट नहीं होते और दान लेने के बाद पीछे से दानदाता का अपमान करते हैं। शास्त्रों में कहा गया है कि दान देने के बाद व्यक्ति को कभी भी उसका पश्चाताप नहीं करना चाहिए। इससे पुण्य समाप्त होता है।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed