{"_id":"5c371ec5bdec2273767265f8","slug":"weather-department-news-in-winter","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अचानक 3 डिग्री गिरा पारा, जानिए यूपी के तमाम शहरों में क्या रहेगा मौसम का हाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अचानक 3 डिग्री गिरा पारा, जानिए यूपी के तमाम शहरों में क्या रहेगा मौसम का हाल
Thu, 10 Jan 2019 04:32 PM IST
शिखा पांडेय
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Thu, 10 Jan 2019 04:32 PM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी में कानपुर समेत आसपास के शहरों में भले ही कड़ाके वाली सर्दी नहीं पड़ रही हो लेकिन न्यूनतम पारा अचानक तीन डिग्री गिर गया है। अधिकतम पारा भी एक डिग्री लुढ़का है। एक दिन पहले न्यूनतम पारा 9.5 डिग्री पर था जो 6.5 डिग्री पर आ गया।
डेमो पिक
अधिकतम 21 डिग्री पर था जो 20.8 डिग्री पर आ गया। मौसम विभाग के अनुसार दिन में हवा की रफ्तार अच्छी रहेगी, जिससे धूप में भी ठंडक बनी रहेगी। आने वाले करीब तीन दिनों तक बारिश की उम्मीद नहीं है। रात की हवा में नमी की मात्रा बढ़ने से रात के समय प्रदूषण की मात्रा में भी इजाफा हुआ है। शाम पांच बजे एक्यूआई 170 तक पहुंच गया था। सामान्य एक्यूआई 100 होता है।
डेमो पिक
बुधवार को तापमान
अधिकतम- 20.8 डिग्री सेल्सियस
न्यूनतम- 6.5 डिग्री सेल्सियस
आर्द्रता
अधिकतम- 85 प्रतिशत
न्यूनतम-52 प्रतिशत
अधिकतम- 20.8 डिग्री सेल्सियस
न्यूनतम- 6.5 डिग्री सेल्सियस
आर्द्रता
अधिकतम- 85 प्रतिशत
न्यूनतम-52 प्रतिशत
विज्ञापन
विज्ञापन
डेमो पिक
जाड़े में चिलब्लेन और फ्रोस्ट बाइट के बढ़ रहे रोगी
कानपुर में जाड़े में चिलब्लेन और फ्रोस्ट बाइट के रोगियों की संख्या बढ़ रही है। हैलट और निजी डाक्टरों के यहां उंगलियों में सूजन, छालों की शिकायत लेकर रोगी आ रहे हैं। मेडिकल कालेज के चर्म रोग विशेषज्ञ डॉ. डीपी शिवहरे ने बताया कि चिलब्लेन के रोगियों में महिलाओं की संख्या अधिक है।
कानपुर में जाड़े में चिलब्लेन और फ्रोस्ट बाइट के रोगियों की संख्या बढ़ रही है। हैलट और निजी डाक्टरों के यहां उंगलियों में सूजन, छालों की शिकायत लेकर रोगी आ रहे हैं। मेडिकल कालेज के चर्म रोग विशेषज्ञ डॉ. डीपी शिवहरे ने बताया कि चिलब्लेन के रोगियों में महिलाओं की संख्या अधिक है।
विज्ञापन
डेमो पिक
उन्होंने बताया कि महिलाएं सुबह उठकर घर के कामकाज के चक्कर में ठंडे पानी में हाथ डालती हैं। इस वजह से उन्हें दिक्कत अधिक होती है। जिन रोगियों को पहले से नसों की दिक्कत हैं, उन्हें तकलीफ जल्दी हो जाती है।