फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अब घर बैठे करें शादी का रजिस्ट्रेशन, बस करना होगा ये आसान सा काम

Sun, 16 Dec 2018 09:30 AM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 16 Dec 2018 09:30 AM IST
विज्ञापन
know how to do Marriage registration
डेमो पिक
आप घर बैठे ही शादी का रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। अब बायोमैट्रिक के लिए सब-रजिस्ट्रार के दफ्तर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। ऑनलाइन आवेदन के समय आधार कार्ड नंबर डालने से वर और वधू का बायोमैट्रिक हो जाएगा। इसके बाद आप घर पर ही रजिस्ट्रेशन का प्रिंट निकाल सकेंगे।
know how to do Marriage registration
डेमो पिक
पहले उत्तर प्रदेश हिन्दू विवाह रजिस्ट्रीकरण नियमावली 1973 के नियम दो के तहत शादी का रजिस्ट्रेशन होता था। अब प्रदेश सरकार ने सभी धर्म के लिए इसे अनिवार्य कर दिया है। इसलिए अब विवाह पंजीकरण नियमावली के तहत पंजीकरण होता है। प्रदेश सरकार ने पंजीकरण कराना बहुत आसान कर दिया है। आधार कार्ड आधारित आवेदन से आप घर बैठे अपना पंजीकरण करा सकते हैं। सब रजिस्ट्रार बीएस वर्मा ने बताया कि igrsup.gov.in पर आप आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के बाद वर और वधू दोनों के मोबाइल पर वन टाइम पासवर्ड आएगा। इसके बाद 20 रुपये का ऑनलाइन भुगतान करना होगा। आधार कार्ड लगाने के कारण सॉफ्टवेयर वर और वधू दोनों का बायोमैट्रिक ले लेगा। कुछ दिन बाद आप पंजीकरण का ऑनलाइन प्रिंट निकाल सकते हैं।
 
know how to do Marriage registration
डेमो पिक
तो फिर जाना होगा दफ्तर
अगर आप गैर आधार कार्ड आधारित आवेदन करते हैं, तो आपको बायोमैट्रिक के लिए सब-रजिस्ट्रार के दफ्तर जाना होगा। igrsup.gov.in पर आवेदन के एक माह के अंदर आपको रजिस्ट्री दफ्तर जाना होगा। पंजीकरण के लिए आपको दस रुपये वहां जमा करना होगा। इसकी रसीद आपको मिलेगी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
know how to do Marriage registration
डेमो पिक
ये हैं रजिस्ट्रेशन के फायदे
पासपोर्ट और वीजा बनवाने में पति और पत्नी का संबंध साबित करने के लिए। संपत्ति से संबंधित किसी भी विवाद में खुद को पति या पत्नी साबित करने के लिए। पेंशन और उत्तराधिकार के विवाद में। पति के निधन के बाद किसी भी तरह के क्लेम में। शादी को कानूनी मान्यता देने में।

 
विज्ञापन
know how to do Marriage registration
डेमो पिक
कहां होगा रजिस्ट्रेशन
जहां पर पति का निवास हो या जहां विवाह हुआ हो वहां रजिस्ट्रेशन कराया जा सकता है। जैसे अगर कोई लड़का कानपुर देहात का रहने वाला है और उसने कानपुर शहर में शादी की है तो वह कानपुर शहर या कानपुर देहात दोनों में किसी भी जगह रजिस्ट्रेशन करा सकता है। रजिस्ट्रेशन के समय लड़के की उम्र 21 और लड़की की उम्र कम से कम 18 साल होनी चाहिए।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed