फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

फिल्मी अंदाज में सपा नेता की हत्या: सफारी से आए हत्यारे, कार के पहिए में गोली मार पिस्टल से की ताबड़तोड़ फायरिंग

Sat, 02 Oct 2021 02:20 PM IST
Kanpur Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sat, 02 Oct 2021 02:20 PM IST
विज्ञापन
Killing of SP leader in film style:  killers came from Safari, shot in the wheel of the car and fired with a pistol
कानपुर: सपा नेता की सरेशाम गोली मारकर हत्या - फोटो : amar ujala
कानपुर के बर्रा दो सब्जी मंडी में हत्यारे ने शुक्रवार सरेशाम समाजवादी युवजन सभा कानपुर देहात के जिला उपाध्यक्ष की गोली मारकर हत्या कर दी। ताबड़तोड़ फायरिंग से सब्जी मंडी में दहशत फैल गई। इस बीच, आरोपी सपा का झंडा लगी सफारी कार से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले। इलाके में तनाव देखते हुए बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात किया गया है। बर्रा दामोदरनगर निवासी महेंद्र वीर प्रताप सिंह का इकलौता बेटा हर्ष यादव (20 वर्ष) विधि का छात्र था। करीब छह माह पूर्व उसे युवजन सभा का जिला उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया था। परिजनों के अनुसार शुक्रवार देर शाम वह अपनी आई-10 कार से दो दोस्तों के साथ कुछ घरेलू सामान लेने बर्रा दो सब्जी मंडी गया था।

Killing of SP leader in film style:  killers came from Safari, shot in the wheel of the car and fired with a pistol
सपा नेता का शव देख बेहोश हो गया दोस्त - फोटो : amar ujala
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हरिओम दुग्ध डेयरी के पास सफेद रंग की सफारी से आए हत्यारोपी ने पिस्टल से फायरिंग कर हर्ष की कार का अगला पहिया पंचर कर दिया। इसके बाद दो फायर उसकी कार पर किए।

Killing of SP leader in film style:  killers came from Safari, shot in the wheel of the car and fired with a pistol
कानपुर: सपा नेता की हत्या, माैके पर बदहवास मां - फोटो : amar ujala
इससे दहशत में आए उसके दोनों दोस्त कार से उतरकर सब्जी मंडी की ओर भाग निकले। हर्ष जैसे ही कार से उतरा हत्यारोपी ने उस पर तीन राउंड फायर झोंक दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Killing of SP leader in film style:  killers came from Safari, shot in the wheel of the car and fired with a pistol
सपा नेता हर्ष यादव - फोटो : amar ujala
सिर, पेट और माथे पर गोली लगते ही हर्ष लहूलुहान होकर गिर गया। हत्यारोपी अपनी कार में सवार होकर संकटमोचन हनुमान मंदिर की ओर फरार हो गया।

विज्ञापन
Killing of SP leader in film style:  killers came from Safari, shot in the wheel of the car and fired with a pistol
इसी कार में था सपा नेता - फोटो : amar ujala
मौके पर पहुंची फोरेंसिक ने जांच कर साक्ष्य जुटाए हैं। एडीसीपी साउथ डॉ. अनिल कुमार के अनुसार हत्यारोपी की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed