फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Case registered after woman molested while out for a morning walk.

Muzaffarnagar News: सुबह घूम कर आ रही महिला से छेड़छाड़, रिपोर्ट दर्ज

Wed, 23 Sep 2026 11:07 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 23 Sep 2026 11:07 PM IST
विज्ञापन
Case registered after woman molested while out for a morning walk.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

खतौली। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला मॉर्निंगवॉक कर घर आ रही थी। महिला घर के निकट पहुंची तो इसी दौरान एक अज्ञात युवक ने महिला से छेड़छाड़ की। महिला के शोर मचाने पर आरोपी भाग निकाला। आरोपी सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। इस मामले में पीड़ित महिला की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।
गांव निवासी महिला ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि वह प्रतिदिन सुबह के समय घूमने जाती है। 15 सितंबर को वह घूमकर अपने घर आ रही थी। इसी दौरान सुबह करीब साढ़े चार बजे अचानक एक अज्ञात व्यक्ति पीछे से आया और छेड़छाड़ की। जिससे वह घबरा गई। शोर मचाने पर आरोपी भाग निकला।
विज्ञापन

महिला ने शोर मचाते हुए आरोपी का कुछ दूर पीछा किया, मगर उसका कुछ पता नहीं चला। शोर की आवाज सुनकर मोहल्ले के लोग अपने घर से बाहर निकले तथा उन्होंने आरोपी युवक को तलाश किया, मगर वह नहीं मिला। आरोपी की करतूत सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस आरोपी की तलाश में लगी है। सीओ रुपाली रॉय चौधरी ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम को लगाया गया है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है। आरोपी को शीघ्र ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed