फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बॉलीवुड, टीवी और सोशल मीडिया पर लाजवाब हैं 'कनपुरिया बोल’, जानें आखिर क्यों खास है ये शहर

Sat, 02 Dec 2017 01:04 PM IST
गौरव शुक्ला, अमर उजाला, कानपुर
गौरव शुक्ला, अमर उजाला, कानपुर Updated Sat, 02 Dec 2017 01:04 PM IST
विज्ञापन
kanpuriya language hit on bollywood, television and social media
लोकप्रिय हो रही कनपुरिया
यूपी में कानपुर की भाषा और अंदाज का बॉलीवुड ही नहीं, टेलीविजन जगत भी कायल है। यही वजह है कि ‘तनु वेड्स मनु’, ‘टशन’, ‘दबंग’ जैसी तमाम फिल्में और ‘भाभी जी घर पर हैं’, ‘लापतागंज’, ‘नीली छतरी वाले’ टीवी सीरियल नेशनल लेवल पर खूब लोकप्रिय हुए। बड़ी-बड़ी फिल्मों और धारावाहिकों में छोटे-छोटे रोल करने वाले कलाकारों को स्टार बनते तो आप देख ही चुके होंगे। आज हम कानपुर के कुछ ऐसे ही अभिनेताओं के बारे में आपको बताते हैं जो अपने बेहतरीन करैक्टर रोल से अपनी अलग पहचान बना रहे हैं। 

 
kanpuriya language hit on bollywood, television and social media
राजेंद्र राज
‘जॉली एलएलबी-2’ में अक्षय के साथ काम कर चुके हैं राजेंद्र राज 
ऑर्डनेन्स  पैराशूट फैक्ट्री में सर्विस करते हुए कैंट निवासी राजेंद्र राज ने अभिनय का शौक बरकरार रखा है। राजेंद्र कई बड़े फिल्मी सितारों के साथ काम कर चुके हैं। हाल ही में उनकी फिल्म ‘साईं वर्सेज आई’ बड़े पर्दे पर आई थी। राजेंद्र राज ने बताया कि सुभाष कपूर की फिल्म ‘जॉली एलएलबी-2’ में उन्होेंने अक्षय कुमार के साथ भी काम किया है। बचपन से उन्हें फिल्मों का शौक था। जब वह 2 साल के थे तभी मां कृष्णा देवी का देहांत हो गया। साल 2000 में पिता शंकर लाल के गुजरने के बाद परिवार की जिम्मेदारी बढ़ गई। राजेंद्र राज फिल्म निर्माता-निर्देश महेश भट्ट से पुरस्कार प्राप्त कर चुके हैं। डायरेक्टर विशाल मिश्रा की फिल्म ‘हम होंगे कामयाब’ और ‘होटल मिलन’ में राजेंद्र एक्टर कुनाल रॉय कपूर और राजेश शर्मा के साथ बड़े पर्दे पर दिखेंगे। यह फिल्म 2018 में रिलीज होगी। 
 
kanpuriya language hit on bollywood, television and social media
एक्टर प्रवीन शुक्ला
‘क्राइम पेट्रोल’ और ‘रिश्तों का चक्रव्यूह’ से प्रवीण को मिली पहचान
बर्रा विश्वबैंक के प्रवीण शुक्ला इन दिनों टीवी सीरियल्स का जाना पहचाना चेहरा बन चुके हैं। प्रवीण मुंबई में रहकर मॉडलिंग और एक्टिंग कर रहे हैं। मिस्टर कानपुर रनर अप बनने के बाद उन्होंने 2016 में मुंबई फिल्म जगत की ओर रुख किया। एंड टीवी के ‘संतोषी मां’, सोनी टीवी के ‘ये मोह-मोह के धागे’, कलर्स चैनल के ‘शक्ति’, ‘ससुराल सिमर का’, सोनी के ‘क्राइम पेट्रोल’, ‘रिश्तों का चक्रव्यूह’ सीरियल में प्रवीण कैरेक्टर रोल चुके हैं। प्रवीण का म्यूजिक एलबम ‘मेरे पापा’ सोशल मीडिया पर काफी लोकप्रिय हो चुका है। इसके अलावा प्रवीण ‘मेक जोक ऑफ’ कार्टून सीरीज के रीलोड वीडियो में कॉमेडी करते देखे गए हैं। उन्होंने बताया कि उनका बॉलीवुड में संघर्ष जारी है वो आज जो भी हैं पिता जीसी शुक्ला और मां स्नेहलता शुक्ला के आशीर्वाद की वजह से ही हो पाया है। 
 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
kanpuriya language hit on bollywood, television and social media
मेक जोक ऑफ
मेक जोक ऑफ से सोशल मीडिया पर छाई कनपुरिया कॉमेडी
बॉलीवुड से लेकर टेलीविजन और अब सोशल मीडिया पर कनपुरिया भाषा छाई हुई है। इन दिनों यूट्यूब पर ठेठ कनपुरिया भाषा में बने ‘मेक जोक ऑफ’ वीडियो के कार्टून कैरेक्टर्स के मुंह से निकले डायलॉग लोगों को हंसा-हंसाकर लोटपोट कर रहे हैं। वीडियो को बनाने वाले कलाकार कनपुरिया भाषा में हंसा कर लोटपोट कर देते हैं। हमार कमरा बमन ते भरा रहत रहे..., भाभी जी कुछ नहीं बोल रहीं..., नाली में फेंक देबे, बाबा जी दरवाजा खोल दें... कनपटी बजा देबे... जैसे डायलॉग लोगों को जुबान पर हैं। मेक जोक ऑफ के यूट्यूब पर 1,315,024 सब्सक्राइबर हैं। इसका हर वीडियो चार लाख से ज्यादा बार देखा गया है। यूट्यूब पर 1 अगस्त 2017 में शुरू हुआ यह चैनल अब तक 102,641,490  से ज्यादा लोगों ने देखा है। खास बात ये है कि चैनल पर अब तक केवल 11 वीडियो ही अपलोड हुए हैं। इतने कम वीडियो कंटेन्ट पर इतने ज्यादा दर्शक हैरानी की बात है। तीन महीने के अंदर ही ये चैनल सोशल मीडिया पर लोकप्रिय हो गया है।
 
विज्ञापन
kanpuriya language hit on bollywood, television and social media
मेक जोक ऑफ
सामने नहीं आना चाहते बनाने वाले
मेक जोक ऑफ के वीडियो बनाने वाले मेकर्स से कई लोगों ने बात करने की कोशिश की। उनका कहना है कि ये दुनिया के सामने अपनी पहचान नहीं लाना चाहते। एक व्यक्तिगत समस्या के चलते ये सामने नहीं आना चाहते हैं। हमने इनसे सवाल-जवाब के लिए बातचीत करने की कोशिश की तो इन्होंने व्यस्तता का हवाला देते हुए सामने आने से साफ मना कर दिया।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed