फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कानपुर मौसम अपडेट: मानसून की री-एंट्री से बदला मौसम, रुक-रुककर झमाझम बरसात, तीन दिनों का भारी बारिश का अलर्ट

Fri, 25 Sep 2026 12:43 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Fri, 25 Sep 2026 12:43 PM IST
सार

Weather News: कानपुर और आसपास के जिलों में शुक्रवार सुबह से रुक-रुककर हो रही बारिश और तेज हवाओं से लोगों को भीषण गर्मी और उमस से बड़ी राहत मिली है। मौसम विभाग ने 25 से 27 सितंबर तक र मूसलाधार बारिश का अलर्ट जारी किया है।

विज्ञापन
Kanpur Weather shift due to monsoon reentry intermittent heavy downpour heavy rain alert issued for three days
kanpur weather update - फोटो : amar ujala

कानपुर में शुक्रवार सुबह से मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है। तड़के से ही आसमान में काले बादलों का डेरा जमा हुआ है और रुक-रुककर बारिश का दौर जारी है। तेज हवाओं के साथ हो रही इस बारिश से पिछले कई दिनों से भीषण गर्मी और उमस झेल रहे शहरवासियों को बड़ी राहत मिली है।
मौसम में आए इस अचानक बदलाव से तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम विभाग के नोडल एवं तकनीकी अधिकारी अजय मिश्रा ने बताया कि यह मानसून की विदाई से ठीक पहले उसकी री-एंट्री है।

Kanpur Weather shift due to monsoon reentry intermittent heavy downpour heavy rain alert issued for three days
kanpur weather update - फोटो : amar ujala

मूसलाधार बारिश होने की संभावना
बंगाल की खाड़ी में बने एक बेहद मजबूत कम दबाव के क्षेत्र और चक्रवाती हवाओं के दबाव के कारण पूरे प्रदेश में मानसून तंत्र एक बार फिर अत्यधिक सक्रिय हो उठा है। इस मौसमी बदलाव के चलते कानपुर और आसपास के ग्रामीण इलाकों में 25 से 27 सितंबर तक मध्यम से मूसलाधार बारिश होने की संभावना है।

Kanpur Weather shift due to monsoon reentry intermittent heavy downpour heavy rain alert issued for three days
kanpur weather update - फोटो : amar ujala

आकाशीय बिजली गिरने का भी अलर्ट जारी
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, बारिश के दौरान शहर में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से धूल भरी और तेज तूफानी हवाएं चल सकती हैं। इसके साथ ही कई इलाकों में गड़गड़ाहट के साथ आकाशीय बिजली गिरने का भी रेड/ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Kanpur Weather shift due to monsoon reentry intermittent heavy downpour heavy rain alert issued for three days
kanpur weather update - फोटो : amar ujala

27 के बाद साफ होगा मौसम
अधिकारियों ने आम जनता को बारिश और तूफान के समय खुले स्थानों या पेड़ों के नीचे आश्रय न लेने की सलाह दी है। मौसम विभाग का अनुमान है कि 27 सितंबर के बाद जब यह चक्रवाती सिस्टम कमजोर पड़ेगा, तब जाकर मौसम पूरी तरह साफ होना शुरू होगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed