कानपुर में शुक्रवार सुबह से मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है। तड़के से ही आसमान में काले बादलों का डेरा जमा हुआ है और रुक-रुककर बारिश का दौर जारी है। तेज हवाओं के साथ हो रही इस बारिश से पिछले कई दिनों से भीषण गर्मी और उमस झेल रहे शहरवासियों को बड़ी राहत मिली है।
मौसम में आए इस अचानक बदलाव से तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम विभाग के नोडल एवं तकनीकी अधिकारी अजय मिश्रा ने बताया कि यह मानसून की विदाई से ठीक पहले उसकी री-एंट्री है।
2 of 4
kanpur weather update
- फोटो : amar ujala
मूसलाधार बारिश होने की संभावना
बंगाल की खाड़ी में बने एक बेहद मजबूत कम दबाव के क्षेत्र और चक्रवाती हवाओं के दबाव के कारण पूरे प्रदेश में मानसून तंत्र एक बार फिर अत्यधिक सक्रिय हो उठा है। इस मौसमी बदलाव के चलते कानपुर और आसपास के ग्रामीण इलाकों में 25 से 27 सितंबर तक मध्यम से मूसलाधार बारिश होने की संभावना है।
3 of 4
kanpur weather update
- फोटो : amar ujala
आकाशीय बिजली गिरने का भी अलर्ट जारी
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, बारिश के दौरान शहर में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से धूल भरी और तेज तूफानी हवाएं चल सकती हैं। इसके साथ ही कई इलाकों में गड़गड़ाहट के साथ आकाशीय बिजली गिरने का भी रेड/ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
4 of 4
kanpur weather update
- फोटो : amar ujala
27 के बाद साफ होगा मौसम
अधिकारियों ने आम जनता को बारिश और तूफान के समय खुले स्थानों या पेड़ों के नीचे आश्रय न लेने की सलाह दी है। मौसम विभाग का अनुमान है कि 27 सितंबर के बाद जब यह चक्रवाती सिस्टम कमजोर पड़ेगा, तब जाकर मौसम पूरी तरह साफ होना शुरू होगा।