फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kanpur Weather News: बादलों ने सात डिग्री गिराया पारा, 22 से बारिश के आसार, मौसम विभाग ने दी ये जानकारी

Sat, 21 Jan 2023 07:50 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 21 Jan 2023 07:50 AM IST
विज्ञापन
Kanpur Weather News: Clouds dropped mercury by seven degrees, chances of rain from 22
कानपुर में ठंड का कहर - फोटो : अमर उजाला

यूपी के कानपुर में मौसम ने फिर से करवट बदली है। शुक्रवार दोपहर तक कड़ी धूप के बाद अचानक से बादल आ गए और दिन का पारा जो दो बजे तक 21.4 था उसमें शाम को छह बजे 7 डिग्री की कमी दर्ज की गई। पारा अचानक 14.4 डिग्री सेल्सियस आ गया। इसी तरह न्यूनतम पारा 3.8 डिग्री रहा। शनिवार को न्यूनतम तापमान 6.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग के अनुसार 22 की रात से बारिश शुरू हो सकती हैं, कहीं-कहीं ओले भी पड़ सकते हैं।

चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता बढ़ने लगी है। शुक्रवार से ही इसका असर दिखने लगा। 22 की रात से बारिश वाले बादल आने की संभावना है। उसके बाद 26 जनवरी तक बारिश का मौसम बना रहेगा। इस बीच महानगर के कुछ क्षेत्रों में ओले भी पड़ सकते हैं।

Kanpur Weather News: Clouds dropped mercury by seven degrees, chances of rain from 22
कानपुर में ठंड का कहर - फोटो : अमर उजाला

चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम विभाग प्रमुख डॉ. एसएन पांडेय के अनुसार इन पांच दिनों में करीब 25 मिमी बारिश हो सकती है। डॉ. पांडेय के अनुसार बारिश वाले दिनों में दिन का पारा लुढ़केगा जबकि रात में तापमान बढ़ सकता है। इस बीच शनिवार को दिन में खिली हुई धूप निकलेगी।

Kanpur Weather News: Clouds dropped mercury by seven degrees, chances of rain from 22
कानपुर में ठंड का कहर - फोटो : अमर उजाला

बीच-बीच में बादल भी आ सकते हैं। 23 से 25 जनवरी के बीच पंजाब, हरियाणा और कानपुर मंडल सहित उत्तर प्रदेश व उत्तरी मध्य प्रदेश और राजस्थान के कई हिस्सों में बारिश की संभावना है। गंगा के मैदानी इलाकों में इस बीच कहीं-कहीं तेज बारिश हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Kanpur Weather News: Clouds dropped mercury by seven degrees, chances of rain from 22
कानपुर में ठंड का कहर - फोटो : अमर उजाला
इस तरह से हो रहा बदलाव
- पृथ्वी का तापमान प्रतिवर्ष बढ़ रहा है, ऐसे में अत्यधिक धूप के कारण निम्न दबाव वाला सिस्टम बनता है। इस कारण आंधी और अन्य ऊष्णकटिबंधीय तूफानों की संख्या बढ़ रही है। 
- जब बहुत ठंडी उच्च दबाव वाली प्रणाली, बहुत गर्म कम दबाव वाली प्रणाली से मिलती है, तो समुद्र अत्यधिक ऊंची लहरों की संभावना बढ़ जाती है।
 
विज्ञापन
Kanpur Weather News: Clouds dropped mercury by seven degrees, chances of rain from 22
कानपुर में ठंड का कहर - फोटो : अमर उजाला

- कार्बन डाईऑक्साइड का स्तर बढ़ रहा है, इससे पृथ्वी का तापमान भी बढ़ रहा है। पृथ्वी का तापमान बढ़ने से जलवाष्प की मात्रा भी बढ़ जाती है, जो भारी वर्षा और बर्फबारी का कारण बनती है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed