फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kanpur Weather News: दिन ढलने के साथ बढ़ी गलन, अब 29 जनवरी तक बारिश के आसार, मौसम विभाग ने दी ये चेतावनी

Tue, 24 Jan 2023 07:21 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 24 Jan 2023 07:21 AM IST
विज्ञापन
Kanpur Weather News: Chances of rain till January 29
कानपुर में ठंड का कहर - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के कानपुर में पिछले दो दिनों से दिन ढलने के बाद शाम छह से रात आठ बजे के बीच ठंड तेज हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार बर्फीली हवाओं की सक्रियता अचानक बढ़ने से ऐसा हो रहा है। इस बीच सोमवार तड़के तीन बजे से सुबह छह बजे तक अलग-अलग क्षेत्रों में आठ मिमी बारिश हुई।


चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (सीएसए) के मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी में हवा का दबाव बढ़ने की वजह से बारिश का मौसम 29 जनवरी तक रहने की संभावना है। पहले 26 तक का पूर्वानुमान था। उधर, बादल रहने की वजह से न्यूनतम तापमान दो डिग्री बढ़कर 9.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
Kanpur Weather News: Chances of rain till January 29
कानपुर में ठंड का कहर - फोटो : अमर उजाला
अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस पर टिका हुआ है। हालांकि शाम छह से रात आठ बजे के बीच यह छह डिग्री सेल्सियस गिरकर 15 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा। वहीं हवा की रफ्तार 3.2 किलोमीटर प्रतिघंटा रही। 
Kanpur Weather News: Chances of rain till January 29
कानपुर में ठंड का कहर - फोटो : अमर उजाला
सीएसए मौसम विभाग की माने तो 29 जनवरी तक पंजाब, हरियाणा और कानपुर मंडल सहित उत्तर प्रदेश व उत्तरी मध्य प्रदेश और राजस्थान के कई हिस्सों में बारिश की संभावना है। गंगा के मैदानी इलाकों में इस बीच कहीं-कहीं तेज बारिश हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Kanpur Weather News: Chances of rain till January 29
कानपुर में ठंड का कहर - फोटो : अमर उजाला
बारिश होते ही साफ हुई शहर की हवा
सर्द मौसम के बीच हुई बारिश के बाद शहर की हवा साफ हो गई है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की ओर से जारी डेली रिपोर्ट के अनुसार शहर का हवा गुणवत्ता सूचकांक 73 रहा।
विज्ञापन
Kanpur Weather News: Chances of rain till January 29
कानपुर में ठंड का कहर - फोटो : अमर उजाला
कानपुर के किदवईनगर से लेकर कल्याणपुर में तो हवा साफ रही ही। नेहरूनगर में चार सौ तक पहुंच रहा प्रदूषण का स्तर सोमवार को 133 दर्ज किया गया। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारियों का कहना है कि बारिश के रहने तक प्रदूषण के स्तर में कमी रहेगी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed