{"_id":"62a80dfa8747d22710243859","slug":"kanpur-violence-update-big-revealing-of-mastermind-hayat-miscreants-had-also-come-from-unnao","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Kanpur Violence: कानपुर हिंसा के मास्टरमाइंड का अब तक का सबसे बड़ा खुलासा, उन्नाव से जुड़ा सच जान जांच एजेंसी हैरान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur Violence: कानपुर हिंसा के मास्टरमाइंड का अब तक का सबसे बड़ा खुलासा, उन्नाव से जुड़ा सच जान जांच एजेंसी हैरान
Tue, 14 Jun 2022 09:56 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर
अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर
Published by: शाहरुख खान
Updated Tue, 14 Jun 2022 09:56 AM IST
विज्ञापन
Kanpur Violence
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर में नई सड़क बवाल के साजिशकर्ता हयात एंड कंपनी की सोमवार दोपहर पुलिस कस्टडी रिमांड अवधि पूरी होने के बाद सभी को कोर्ट में पेश करने के बाद वापस जेल भेज दिया गया। 50 घंटे से अधिक रिमांड अवधि के दौरान हयात ने कई राज उगले। हयात जफर हाशमी के साथ साजिश में शामिल उसके साथी जावेद अहमद, सूफियान और राहिल को पुलिस ने जेल भेजा था। 11 जून को इन चारों को पुलिस ने कस्टडी रिमांड पर लिया था। एसआईटी के अलावा एटीएस और आईबी की टीम ने भी उनसे पूछताछ की। इस दौरान फंडिंग से संबंधित कुछ अहम जानकारी पुलिस के हाथ लगी है। उसी के जरिये हाजी वसी का नाम सामने आया। उसके खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई भी शुरू हो गई। हाजी वसी समेत तीन की इमारतों को रविवार को केडीए ने सील किया था। बेकनगंज की सील की गई इमारत में उपद्रवियों के इकट्ठा होने और यहां से पथराव करने के साक्ष्य भी सामने आए थे।
हिंसा का आरोपी हयात जफर हाशमी
- फोटो : अमर उजाला
उन्नाव से भी आए थे उपद्रवी
हयात एंड कंपनी से पूछताछ में सामने आया है कि बाजार बंदी में शामिल होने के लिए उन्नाव से भी लोग शामिल हुए थे। कइयों के नाम भी पुलिस के हाथ लगे हैं। मोबाइल नंबर की सीडीआर और लोकेशन की मदद से एसआईटी पुष्टि कर रही है।

आरोपियों की कोर्ट में पेशी
- फोटो : अमर उजाला
कई बड़े बिरयानी दुकानदार शामिल
सूत्रों के अनुसार हयात ने पुलिस को बताया है कि चमनगंज व बेकनगंज इलाके के कई बिरयानी दुकानदार उसके करीबी हैं। जो बड़े पैमाने पर उसको व उसकी संस्था को फंडिंग करते थे। इसमें से एक का नाम शत्रु संपत्ति के मामले में आ चुका है।
सूत्रों के अनुसार हयात ने पुलिस को बताया है कि चमनगंज व बेकनगंज इलाके के कई बिरयानी दुकानदार उसके करीबी हैं। जो बड़े पैमाने पर उसको व उसकी संस्था को फंडिंग करते थे। इसमें से एक का नाम शत्रु संपत्ति के मामले में आ चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Kanpur Violence
- फोटो : अमर उजाला
हयात को फंडिंग करने वाले बिल्डर की चार इमारतें फिर सील, केस दर्ज
नई सड़क पर हुए बवाल के मामले में पुलिस ने दावा किया है कि मास्टरमाइंड हयात जफर हाशमी को मुख्य रूप से फंडिंग करने वाला बिल्डर हाजी वसी ही है। रविवार को केडीए ने हाजी वसी की जाजमऊ स्थित इमारत सील की थी। सोमवार को चमनगंज में स्थित उसकी चार और इमारतों को सील कर दिया।
नई सड़क पर हुए बवाल के मामले में पुलिस ने दावा किया है कि मास्टरमाइंड हयात जफर हाशमी को मुख्य रूप से फंडिंग करने वाला बिल्डर हाजी वसी ही है। रविवार को केडीए ने हाजी वसी की जाजमऊ स्थित इमारत सील की थी। सोमवार को चमनगंज में स्थित उसकी चार और इमारतों को सील कर दिया।
विज्ञापन
Kanpur Violence
- फोटो : अमर उजाला
इन चारों इमारतों में सीलिंग के बावजूद निर्माण कार्य हो रहा था। केडीए ने हाजी वसी व उसके साथियों पर चार एफआईआर दर्ज कराई हैं। हाजी वसी सभी केसों में आरोपी है, जबकि उसका साथी हमजा व आदिल एक-एक में आरोपी बनाया गया है।