{"_id":"5e3c02af8ebc3ee5bc0e2f24","slug":"kanpur-violence-nine-police-personnel-recorded-statements-to-sit","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कानपुर हिंसा: नौ पुलिस कर्मियों ने एसआईटी को दर्ज कराए बयान, सीएए एनआरसी प्रदर्शन में हुआ था बवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर हिंसा: नौ पुलिस कर्मियों ने एसआईटी को दर्ज कराए बयान, सीएए एनआरसी प्रदर्शन में हुआ था बवाल
Fri, 07 Feb 2020 10:00 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Fri, 07 Feb 2020 10:00 AM IST
विज्ञापन
कानपुर में हिंसा
- फोटो : अमर उजाला
सीएए और एनआरसी के विरोध प्रदर्शन में कानपुर के बाबूपुरवा हिंसा में नौ पुलिस कर्मियाें ने एसआईटी को अपने बयान दर्ज कराए हैं। एसआाईटी इन सभी के बयान दर्ज कर कोर्ट में पेश करेंगे। सूत्रों के मुताबिक हिंसा के दिन ड्यूटी पर तैयार अभी अन्य पुलिस कर्मियों के बयान दर्ज होने बाकी हैं। जिसकी प्रक्रिया चल रही है।
नागरिकता कानून पर कानपुर में भड़की हिंसा
- फोटो : अमर उजाला
सीएए और एनसीआर को लेकर बाबूपुरवा 20 दिसंबर को उपद्रवियों ने हिंसक पद्रर्शन किया था। घटनाक्रम में तीन लोगोें की मौत हो गई थी, जबकि कई अन्य लोग गंभीर रुप से घायल हो गए थे। मामले की जांच के लिए शासन ने एसआईटी गठित की थी। एसआईटी ने पुलिसकर्मियों हिंसा के दिन हुए पूरे घटनाक्रम के बारे में जानकारी।
कानपुर यतीमखाना हिंसा
- फोटो : अमर उजाला
एसआईटी सूत्रों के मुताबिक बयान दर्ज कराने वालों में एक इंस्पेक्टर, तीन एसआई, एक हेड कांस्टेबल और चार कांस्टेबल शामिल हैं। जिसमें पुलिस कर्मियों ने अपना-अपना पक्ष रखा है। एसआईटी ने सभी के बयान गोपनीय रखे हैं। जिंहे उजागर नही किया गया है। इसके अलावा पुलिस ने अब तक 30 से अधिक प्रत्यादर्शियों के भी बयान दर्ज कर चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर में हिंसा की तस्वीरें
- फोटो : अमर उजाला
अब तक ये हुई कार्रवाई
एसआईटी सूत्रों की माने पर बाबूपुरवा हिंसा में एसआईटी की जांच में कुल 33 आरोपी सामने आए हैं। जिसमें एसआईटी ने 22 लोगों के खिलाफ एनबीडब्ल्यू जारी किया है। तीन की मौत हो चुकी है और नौ जेल जा चुके हैं। वहीं ताहा एंड कंपनी के चार फरार साथियाें की तलाश में दबिशें दी जा रही हैं।

नागरिकता कानून पर कानपुर हिंसा
- फोटो : अमर उजाला
तीन विवेचकों ने 30 पन्नों की रिपोर्ट की तैयार
बाबूपुरवा बवाल की जांच के लिए एसआईटी प्रभारी ने तीन विवेचक रखे हैं। जिसने दो इंस्पेक्टर और एक एसआई शामिल हैं। तीनों विवेचक 30 पन्नों की रिपोर्ट तैयार की है। मामले में अभी और भी पर्चे (रिपोर्ट) तैयार होने बाकी हैं।