फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बिकरू कांड: मारे गए प्रवीण के माता-पिता ने बयां किया दर्द, बोले- बेटे के विकास से संबंध बना बर्बादी का कारण

Sat, 16 Jan 2021 06:27 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 16 Jan 2021 06:27 PM IST
विज्ञापन
Kanpur Vikas Dubey Case News: Praveen Dubey who died in encounter, elderly parents  said this
बेटे को खोने के बाद गांव-घर के खराब हुए हालात बयां करते बुजुर्ग दंपति - फोटो : अमर उजाला
बिकरू कांड के बाद कुख्यात विकास दुबे व उसके साथियों को भले ही उनके किए की सजा मिल चुकी हो, पर उनकी करनी का खामियाजा अब परिवारों को भुगतना पड़ रहा है।



Kanpur Vikas Dubey Case News: Praveen Dubey who died in encounter, elderly parents  said this
कानपुर एनकाउंटर - फोटो : अमर उजाला
पुलिस के हाथों एनकाउंटर में मारे गए प्रवीण उर्फ बउआ दुबे के वृद्ध माता-पिता भी परिवार की बर्बादी के लिए हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे को दोषी ठहरा रहे हैं। विकास दुबे की कोठी के ठीक बगल में रहने वाले ओम प्रकाश दुबे के दो बेटों में बउआ छोटा था।

 
Kanpur Vikas Dubey Case News: Praveen Dubey who died in encounter, elderly parents  said this
कानपुर एनकाउंटर - फोटो : अमर उजाला
बड़ा बेटा विपिन पत्नी गौरी और दो बच्चों के साथ दिल्ली में रहता था। वहीं प्रवीण उर्फ बउआ गांव में ही रहकर माता-पिता के साथ खेती किसानी में हाथ बंटाता था। वृद्ध पिता ओमप्रकाश व मां पूर्णिमा की मानें तो बउआ को विकास की संगत का खामियाजा भुगतना पड़ा।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Kanpur Vikas Dubey Case News: Praveen Dubey who died in encounter, elderly parents  said this
विकास दुबे (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
छोटे बेटे की मौत के पश्चात खेती किसानी का काम अब उनके वश का नहीं रह गया है। अब सारे खेत उन्होंने बटाई में उठा दिए हैं। मकर संक्रांति पर्व पर घर की चौखट पर बैठे बुजुर्ग माता-पिता बड़े बेटे विपिन के आने की राह तक रहे थे।

 
विज्ञापन
Kanpur Vikas Dubey Case News: Praveen Dubey who died in encounter, elderly parents  said this
विकास दुबे फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
बूढ़े माता-पिता ने बताया कि घटना के बाद विपिन दिल्ली से नौकरी छोड़कर अब कल्याणपुर में रह रहा है। तीज त्योहार पर वह कुछ समय निकालकर गांव आ जाता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed