{"_id":"5ff9cefd8e052b5b94002dda","slug":"kanpur-vikas-dubey-case-news-b-warrant-to-take-jai-on-remand","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बिकरू कांड: जय को रिमांड पर लेने के लिए बी वारंट जारी, पुलिस ने फर्जी शपथ पत्र मामले में दर्ज किया था केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिकरू कांड: जय को रिमांड पर लेने के लिए बी वारंट जारी, पुलिस ने फर्जी शपथ पत्र मामले में दर्ज किया था केस
Sun, 10 Jan 2021 05:39 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sun, 10 Jan 2021 05:39 PM IST
विज्ञापन
गैंगस्टर जय बाजपेई और विकास दुबे (फाइल फोटो)
- फोटो : amar ujala
बिकरू कांड में जेल में बंद दहशतगर्द विकास दुबे के खजांची जय बाजपेई को फर्जी शपथपत्र मामले में रिमांड पर लेने के लिए नजीराबाद पुलिस ने कोर्ट में बी-वारंट तामील करवा दिया है। 19 जनवरी को सुनवाई है।
गैंगस्टर विकास दुबे और जय बाजपेई (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
तब जय बाजपेई कानपुर कोर्ट में तलब किया जाएगा। इसी दौरान पुलिस कोर्ट से अनुमति लेकर जेल में जाकर जय के बयान दर्ज करेगी। पता किया जाएगा कि फर्जी शपथ पत्र कहां से बनवाया है।
जय बाजपेई
- फोटो : अमर उजाला
विकास दुबे को पैसे और कारतूस मुहैया कराने के साथ उसे फरार कराने के प्रयास के आरोपों में पुलिस ने जय को कानपुर देहात जेल भेजा था। एसआईटी की जांच रिपोर्ट की सिफारिश पर जय पर नजीराबाद थाने में शस्त्र लाइसेंस में फर्जी शपथ पत्र दाखिल करने का केस दर्ज हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
जय बाजपेई पत्नी के साथ
- फोटो : फेसबुक
नजीराबाद इंस्पेक्टर ज्ञान सिंह ने बताया कि इस केस में जय के बयान होने हैं। इसलिए बी वारंट तामील कराया गया है। मामले में सुनवाई के बाद तय होगा कि किस दिन जय से पूछताछ होगी।
विज्ञापन
जय बाजपेई पत्नी के साथ
- फोटो : फेसबुक
दीपक दुबे से पूछताछ बाकी
लखनऊ जेल में बंद दीपक दुबे पर भी फर्जी शपथ पत्र व फेक आईडी पर सिम लेने में रिपोर्ट दर्ज है। एसपी ग्रामीण बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि दीपक के केस में बी वारंट पहले ही तामील कराया जा चुका है। लखनऊ पुलिस पूछताछ कर चुकी है। इस सप्ताह उससे पूछताछ के लिए जांच अधिकारी लखनऊ जाएंगे।
लखनऊ जेल में बंद दीपक दुबे पर भी फर्जी शपथ पत्र व फेक आईडी पर सिम लेने में रिपोर्ट दर्ज है। एसपी ग्रामीण बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि दीपक के केस में बी वारंट पहले ही तामील कराया जा चुका है। लखनऊ पुलिस पूछताछ कर चुकी है। इस सप्ताह उससे पूछताछ के लिए जांच अधिकारी लखनऊ जाएंगे।