फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Humid conditions trigger cyclonic activity; 33.6 mm of rainfall recorded;

कानपुर: उमस ने बनाया चक्रवात, 33.6 मिमी हुई बरसात, 25 से 27 सितंबर तक तेज बारिश के आसार

Wed, 23 Sep 2026 11:16 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Shikha Pandey Updated Wed, 23 Sep 2026 11:16 PM IST
विज्ञापन
Kanpur: Humid conditions trigger cyclonic activity; 33.6 mm of rainfall recorded;
कानपुर में बारिश - फोटो : अमर उजाला
तेज उमस के बाद हुए लो प्रेशर से चक्रवात बन गया। इससे तेज हवाओं के साथ बारिश होने लगी। बुधवार सुबह और शाम को घने बादल आ गए और तेज बारिश हुई। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विवि के मौसम विभाग की वेधशाला में शाम पांच बजे तक 33.6 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। विभाग ने 25 से 27 सितंबर के दौरान तेज बारिश का अनुमान जारी किया है।
विज्ञापन


विवि के मौसम विभाग के रिकॉर्ड के मुताबिक सितंबर के महीने में अब तक 232.8 मिमी बारिश हो चुकी है। सितंबर पूरे महीने की सामान्य औसत बारिश 169 मिली है। इस तरह अब तक सितंबर के सामान्य औसत से 63.8 मिमी अधिक बारिश हो चुकी है।
विज्ञापन

Kanpur: Humid conditions trigger cyclonic activity; 33.6 mm of rainfall recorded;
कानपुर में बारिश - फोटो : अमर उजाला
मौसम विभाग के नोडल एवं तकनीकी अधिकारी अजय मिश्रा ने बताया कि अभी प्रदेश के ऊपर मानसून की सक्रियता बनी हुई है। नमी वाली पूर्वी हवाएं चल रही हैं। वायुमंडल के निचले स्तर पर बनी ट्रफ लाइन और नमी के कारण आसमान में घने काले बादल छाए रहते हैं और तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो रही है।
विज्ञापन

Kanpur: Humid conditions trigger cyclonic activity; 33.6 mm of rainfall recorded;
कानपुर में बारिश - फोटो : अमर उजाला
25 से 27 सितंबर के दौरान मानसूनी गतिविधियां और अधिक तीव्र होने की संभावना है। चक्रवात अर्णब बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव की नमी खीचेंगा। नमी बढ़ने से बारिश होगी।

तापमान
अधिकतम- 33.6 डिग्री सेल्सियस
न्यूनतम- 25.6 डिग्री सेलिसयस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed