फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Fire breaks out in a DCM truck loaded with peanuts

कानपुर: मूंगफली भरी डीसीएम में लगी आग, चालक-परिचालक ने कूद कर बचाई जान

Wed, 23 Sep 2026 11:53 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Shikha Pandey Updated Wed, 23 Sep 2026 11:53 PM IST
विज्ञापन
Kanpur: Fire breaks out in a DCM truck loaded with peanuts
डीसीएम में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
कोयलानगर एलीवेटेड हाईवे से गुजर रही मूंगफली लदी डीसीएम में बुधवार देर रात अचानक आग लग गई। लपटें उठती देख चालक-परिचालक ने कूद कर अपनी जान बचाई। मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ी ने आग पर काबू पाया। डीसीएम जयपुर से मूंगफली लादकर मिर्जापुर जा रही थी।
विज्ञापन

आगरा के खेड़ा राठौर पूरारामला निवासी चालक मुनेश बाबू के मुताबिक, मंगलवार रात वह डीसीएम में बीकानेर से मूंगफली लादकर परिचालक राम बहादुर के साथ मिर्जापुर जाने के लिए निकले थे। बुधवार रात कोयला नगर एलिवेटेड हाईवे पर बोनट में अचानक शॉर्ट सर्किट हुई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। आग मूंगफली के बोरों तक पहुंचने के बाद तेजी से भड़की। इसपर चालक और परिचालक ने हल्ला मचाते हुए किसी तरह कूदकर अपनी जान बचाई। वहीं डीसीएम में आग लगने से भौंती-रूमा हाइवे पर वाहनों की रफ्तार थम गई।
विज्ञापन

Kanpur: Fire breaks out in a DCM truck loaded with peanuts
डीसीएम में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
जिससे कई किलोमीटर जाम लग गया। सूचना पर पहुंची दमकल की दो गाड़ियों ने पानी की बौछार कर आग पर काबू पाया। चालक के मुताबिक, लाखों की मूंगफली खराब हो गई है। चकेरी इंस्पेक्टर अजय मिश्रा ने बताया कि शॉर्ट सर्किट से आग लगने की बात सामने आई है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed