{"_id":"66f0e8a83b8d61d3dc0fe8a2","slug":"kanpur-train-accident-cylinder-found-on-track-had-not-been-used-for-15-days-2024-09-23","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"यूपी में एक और बड़ी साजिश: जांच में चौंकाने वाला खुलासा, 15 दिन से नहीं हुआ था ये काम; सिलिंडर पर लिखा मिला ये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी में एक और बड़ी साजिश: जांच में चौंकाने वाला खुलासा, 15 दिन से नहीं हुआ था ये काम; सिलिंडर पर लिखा मिला ये
Mon, 23 Sep 2024 01:41 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर
अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर
Published by: शाहरुख खान
Updated Mon, 23 Sep 2024 01:41 PM IST
विज्ञापन
Kanpur Train Accident
- फोटो : अमर उजाला
कानपुर के प्रेमपुर स्टेशन के पास मिला पांच किलोग्राम का सिलिंडर खाली है। उसे पिछले करीब 15 दिनों से इस्तेमाल नहीं किया गया था। यह बात फॉरेंसिक टीम की प्रारंभिक जांच में सामने आई है। टीम ने पुलिस को अपनी रिपोर्ट दे दी है। वहीं पुलिस के अलावा एटीएस और इंटेलिजेंस ब्यूरो समेत कई एजेंसियों ने भी मामले में इनपुट जुटाए हैं।
Kanpur Train Accident
- फोटो : अमर उजाला
रेलवे ट्रैक पर सिलिंडर रखे जाने की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे पुलिस अफसरों ने फॉरेंसिक टीम को घटनास्थल की जांच के लिए बुलाया। टीम ने सिलिंडर की जांच की। पुलिस ने भी घटनास्थल के आसपास के क्षेत्र में तलाशी अभियान चलाया।
Kanpur Train Accident
- फोटो : अमर उजाला
अधिकारियों का दावा है कि फॉरेंसिक टीम की प्रांरभिक जांच से पता चला है कि 15 दिन से सिलिंडर का इस्तेमाल नहीं हुआ था। बाकी विस्तृत जांच के बाद रिपोर्ट सौंपी दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Kanpur Train Accident
- फोटो : अमर उजाला
इधर पुलिस को यह भी पता चला है कि घटनास्थल पर आए दिन कुछ लोग आकर नशेबाजी करते हैं। एडिश्नल पुलिस कमिशनर कानून व्यवस्था हरीश चंदर ने कहा कि इस तरह घटना किसी ने जानबूझकर करने की कोशिश की है ताकि पुलिस और दूसरी एजेंसियां परेशान हो सकें।
विज्ञापन
Kanpur Train Accident
- फोटो : अमर उजाला
घटनास्थल जीआरपी आरपीएफ के ब्लैकस्पॉट में शामिल नहीं
एडिश्नल पुलिस कमिश्नर ने बताया कि जीआरपी या आरपीएफ के ब्लैक स्पॉट्स में घटनास्थल शामिल नहीं है। वजह है कि घटनास्थल से महज 75 मीटर की दूरी पर स्टेशन है और घटनास्थल के सामने ही रेल कर्मियों के आवास भी बने हैं। साथ ही दो दिन पहले पुलिस, जीआरपी और आरपीएफ की संयुक्त टीम के साथ 25 किलोमीटर ट्रैक की पेट्रोलिंग भी की थी।
एडिश्नल पुलिस कमिश्नर ने बताया कि जीआरपी या आरपीएफ के ब्लैक स्पॉट्स में घटनास्थल शामिल नहीं है। वजह है कि घटनास्थल से महज 75 मीटर की दूरी पर स्टेशन है और घटनास्थल के सामने ही रेल कर्मियों के आवास भी बने हैं। साथ ही दो दिन पहले पुलिस, जीआरपी और आरपीएफ की संयुक्त टीम के साथ 25 किलोमीटर ट्रैक की पेट्रोलिंग भी की थी।