{"_id":"66f0e2c9bbb5b96a9f0d5584","slug":"kanpur-train-accident-three-conspiracies-in-37-days-in-kanpur-is-this-a-trial-for-some-big-crime-2024-09-23","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"यूपी में एक और बड़ी साजिश: 37 दिन में तीन साजिशें, कहीं किसी बड़ी वारदात के लिए ट्रायल तो नहीं; तीनों में ये..","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी में एक और बड़ी साजिश: 37 दिन में तीन साजिशें, कहीं किसी बड़ी वारदात के लिए ट्रायल तो नहीं; तीनों में ये..
Mon, 23 Sep 2024 10:02 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर
अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर
Published by: शाहरुख खान
Updated Mon, 23 Sep 2024 10:02 AM IST
विज्ञापन
Kanpur Train Accident
- फोटो : अमर उजाला
कानपुर-झांसी रूट पर बोल्डर, कासगंज रेलवे लाइन पर एलपीजी सिलिंडर के बाद रविवार को हावड़ा रूट पर छोटा सिलिंडर रखकर ट्रेन पलटाने की तीसरी बड़ी साजिश नाकाम हुई है। जांच एजेंसियों को अंदेशा है कि कहीं ये घटनाएं किसी बड़ी वारदात के लिए ट्रायल भी हो सकती हैं। तीनों जगह हुई घटनाओं में कई समानताएं हैं, जिसकी वजह से उनकी कड़ियों को एक-दूसरे से जोड़कर देखा जा रहा है।
Kanpur Train Accident
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस, आरपीएफ, जीआरपी और रेलवे के अधिकारी उनका आकलन कर रहे हैं। कानपुर झांसी रूट पर भीमसेन स्टेशन के नजदीक 16 अगस्त की रात करीब 2:33 बजे रेलवे लाइन पर लोहे की पटरी फंसा दी गई थी। इसकी वजह से वाराणसी से अहमदाबाद जा रही साबरमती एक्सप्रेस के इंजन समेत 22 डिब्बे पटरी से उतर गए थे।
Kanpur Train Accident
- फोटो : अमर उजाला
आठ सितंबर को कानपुर-कासगंज रेलवे लाइन पर बर्राजपुर स्टेशन से आगे ट्रैक पर भरा एलपीजी सिलिंडेर और किनारे की ओर पेट्रोल भरी शीशी और बारूद रखा गया था। मंधना की ओर से बर्राजपुर स्टेशन को क्रॉस करते हुए जा रही कालिंदी एक्सप्रेस के इंजन से टकराकर सिलिंडर क्षतिग्रस्त हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Kanpur Train Accident
- फोटो : अमर उजाला
अब रविवार को अराजकतत्वों ने कानपुर हावड़ा रूट पर प्रेमपुर स्टेशन के आगे लूप लाइन पर एलपीजी का छोटा सिलिंडर रख ट्रेन पलटाने की साजिश रची।
विज्ञापन
Kanpur Train Accident
- फोटो : अमर उजाला
तीनों घटनाओं में ये समानताएं
- तीनों ही घटनास्थल राष्ट्रीय राजमार्ग से नजदीक हैं। साबरमती के दुर्घटनाग्रस्त होने वाली जगह पनकी हाईवे से महज सवा किलोमीटर रही। कालिंदी एक्सप्रेस के साजिश वाला स्थान शिवराजपुर टोल प्लाजा से 300 मीटर दूर था। प्रेमपुर स्टेशन की लूप लाइन पर सिलेंडर रखने की दूरी फतेहपुर हाईवे से 2.1 किलोमीटर थी।
- तीनों ही घटनास्थल राष्ट्रीय राजमार्ग से नजदीक हैं। साबरमती के दुर्घटनाग्रस्त होने वाली जगह पनकी हाईवे से महज सवा किलोमीटर रही। कालिंदी एक्सप्रेस के साजिश वाला स्थान शिवराजपुर टोल प्लाजा से 300 मीटर दूर था। प्रेमपुर स्टेशन की लूप लाइन पर सिलेंडर रखने की दूरी फतेहपुर हाईवे से 2.1 किलोमीटर थी।