{"_id":"5f0fdcacd334471cef2ad402","slug":"kanpur-teacher-audio-goes-viral-threatning-students-not-to-behave-like-vikas-dubey","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"शिक्षक ने दी धमकी- 'विकास दुबे न बनो नहीं तो तुम्हाए भी एक गोली मारी जाएगी', छात्रों ने वायरल कर दिया ऑडियो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षक ने दी धमकी- 'विकास दुबे न बनो नहीं तो तुम्हाए भी एक गोली मारी जाएगी', छात्रों ने वायरल कर दिया ऑडियो
Thu, 16 Jul 2020 10:58 AM IST
प्राची प्रियम
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
Published by: प्राची प्रियम
Updated Thu, 16 Jul 2020 10:58 AM IST
विज्ञापन
विकास दुबे
- फोटो : amar ujala
कानपुर के बिकरू गांव में विकास दुबे की क्रूरता, इसके बाद उज्जैन से गिरफ्तारी और फिर कानपुर आते समय एनकाउंटर के बाद देश का बच्चा-बच्चा उस गैंगस्टर को पहचानता है। कानपुर में उसके आंतक के खात्मे के बाद लोगों ने भी खुशी जाहिर की है। इसी बीच कानपुर के एक शिक्षक का ऑडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें उन्हें बच्चों को विकास दुबे के नाम से धमकी देते सुना जा सकता है।
विकास दुबे
- फोटो : अमर उजाला
मंधना के एक प्राइवेट स्कूल के शिक्षक ने 12वीं क्लास के विद्यार्थियों को शरारत करते देख ऑनलाइन स्टडी ग्रुप पर वॉयस रिकॉर्डिंग डाली। इसमें उन्होंने बच्चों से कहा कि 'विकास दुबे न बनो, नहीं तो तुम्हाए भी एक गोली मारी जाएगी, सही हो जाओगे। चुप्पे पढ़ाई करो बैठि के।'
विकास दुबे
- फोटो : Amar Ujala
पता चला कि इससे पहले शिक्षक ने बच्चों को ग्रुप पर फीस माफी के मैसेज न भेजने को कहा था और ऐसा करने पर ग्रुप से बाहर करने की चेतावनी भी दी थी। इससे क्षुब्ध छात्रों ने इस वॉयस रिकॉर्डिंग को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विकास दुबे
- फोटो : amar ujala
विद्यार्थियों का आरोप है कि स्कूल प्रशासन अप्रैल, मई और जून माह की फीस जमा करने का दबाव डाल रहा है। इस पर अभिभावकों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और डीएम डॉ. ब्रह्मदेव राम त्रिपाठी को ट्वीट किया था। इसी बात पर स्कूल प्रबंधन नाराज चल रहा था।
विज्ञापन
विकास दुबे को गिरफ्तार करती पुलिस
- फोटो : ANI
इसी खुन्नस में स्कूल के ऑनलाइन स्टडी ग्रुप पर अध्यापक ने विद्यार्थियों को धमकी भरा ऑडियो भेजा। इस संबंध में बिठूर थाना प्रभारी कौशलेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि अगर तहरीर मिलती है तो कार्रवाई की जाएगी।