फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अमर की पत्नी से बोला था विकास- मैं बैठकर फोटो नहीं खिंचवाता, वायरल हो रहा वीडियो

Thu, 16 Jul 2020 10:36 AM IST
प्राची प्रियम माई सिटी रिपोर्टर, कानपुर
माई सिटी रिपोर्टर, कानपुर Published by: प्राची प्रियम Updated Thu, 16 Jul 2020 10:36 AM IST
विज्ञापन
Vikas Dubey news viral video on internet during Amar Dubey and Khushi wedding
अमर दुबे-खुशी दुबे - फोटो : अमर उजाला
कानपुर में सीओ समेत आठ पुलिसकर्मियों की शहादत के बाद से ही कुख्यात विकास दुबे की चर्चा देश भर में हो रही है। बीते दिनों उज्जैन से गिरफ्तारी के बाद अगले दिन सुबह उसका एनकाउंटर कर दिया गया था। इसके बाद भी विकास दुबे की चर्चाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। इसी बीच विकास दुबे का एक पुराना वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें एक नवविवाहिता द्वारा फोटो खिंचाने का आग्रह करने पर विकास यह कहता नजर आ रहा है कि वह बैठकर फोटो नहीं खिचवाता।

 
 
Vikas Dubey news viral video on internet during Amar Dubey and Khushi wedding
अमर दुबे-विकास दुबे - फोटो : अमर उजाला
वायरल वीडियो में विकास दुबे एक नवविवाहिता के साथ फोटो खिंचवाता दिख रहा है, जिसमें वो कहता है कि वो बैठकर नहीं, खड़े होकर ही फोटो खिंचवाता है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो विकास के गुर्गे अमर दुबे और खुशी की शादी का है। कानपुर कांड के कुछ दिन पहले ही अमर और खुशी की शादी हुई थी। शादी के 9 दिन बाद ही अमर पुलिस एनकाउंटर में मारा गया था।



 
Vikas Dubey news viral video on internet during Amar Dubey and Khushi wedding
अमर की शादी में ठुमके लगाता विकास दुबे - फोटो : अमर उजाला
बहरहाल, वायरल वीडियो में नवविवाहिता कहती है कि मामा (विकास दुबे को) साथ में बैठकर एक फोटो खिंचवा लो। इस पर विकास दुबे बोलता है कि मैं खड़े होकर फोटो खिंचवाऊंगा। छह सेकेंड के इस वीडियो को भी पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Vikas Dubey news viral video on internet during Amar Dubey and Khushi wedding
अमर दुबे-विकास दुबे - फोटो : अमर उजाला
उधर जेल भेजे गए विकास से साथी शशिकांत की पत्नी मनु का तीसरा ऑडियो क्लिप भी वायरल हो रहा है। इसमें वो किसी बउआ से बात कर रही है। वह बउआ से कहती है कि, वो भइया (शायद पति) फोन कर रहे थे। अपना फोन ले गए हैं या नहीं यह नहीं पता, वो प्रभात की छत पर हैं। तुम कहां हो। इसके जवाब में दूसरी ओर से बउआ कहता है कि वो भी अंटिया पर बैठा है। 

 
विज्ञापन
Vikas Dubey news viral video on internet during Amar Dubey and Khushi wedding
अमर की शादी में ठुमके लगाता विकास दुबे - फोटो : अमर उजाला
बाद में पत्नी फिर से कहती है कि वो गोपाल की छत पर हैं। अब पुलिस यह पता करने में जुटी हुई है कि यही ऑडियो एनकाउंटर में जो नामजद आरोपी जो मारा गया था, यानी बउआ उर्फ प्रवीण दुबे से मनु की बातचीत है या फिर किसी और से।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed