कानपुर में चकेरी थानाक्षेत्र के अंतर्गत चंदारी रेलवे स्टेशन जंगल के पास इंटरमीडिएट के छात्र का शव औंधे मुंह पड़ा मिला। छात्र रोनिल सरकार स्कूल से अकेला ही निकला था। वह पैदल ही छप्पन भोग चौराहे तक पहुंचा। इस चौराहे पर वह सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ है। पुलिस ने फुटेज भी जुटा ली है।
यहां से वह पीएसी मोड़ की तरफ बढ़ता दिखाई दिया लेकिन उसके आगे वह अब तक ट्रेस नहीं हो सका है। आशंका है कि वहां से वह किसी वाहन को पकड़कर आगे चला गया। पुलिस रास्ता ट्रेस करने का प्रयास कर रही है। स्कूल से घटनास्थल की दूरी करीब सवा किमी. है। वहां से वह घर जाने के बजाय चंदारी के जंगल तक कैसे पहुंचा सबसे बड़ा सवाल यही है। पुलिस भी इसी सवाल का जवाब तलाश रही है।
2 of 5
जंगल में मिला छात्र का शव
- फोटो : अमर उजाला
अभी तक की जांच में सामने आया है कि वह खुद वहां पहुंचा। वहीं पर उसको मारा गया। हालांकि दूसरी तरफ परिजन लगातार यही आशंका जता रहे हैं कि रोनिल को मारा कहीं और गया, जंगल में शव ठिकाने लगाया गया। पुलिस हर एक पहलू की जांच कर रही है।
3 of 5
घटनास्थल पर निरीक्षण करते कमिश्नर बीपी जोगदंड
- फोटो : अमर उजाला
सोशल मीडिया पर वायरल की थी फोटो
दोस्तों व परिजनों ने सोशल मीडिया पर रोनिल की तस्वीर वायरल की थी। साथ में एक मैसेज व फोन नंबर लिखे थे, जिससे किसी न किसी तरह से उसके बारे में जानकारी मिल जाए।
4 of 5
रोनिल हत्याकांड
- फोटो : अमर उजाला
एक अपार्टमेंट में रहते हैं बड़े ताऊ, सभी अवाक
रोनिल के ताऊ पीके सरकार भी दिव्य धाम के दूसरे अपार्टमेंट में रहते हैं। वहीं, मृतक रोनिल के पिता संजय सरकार अपने भाइयों में सबसे छोटे हैं। पीके सरकार ने बताया कि वह लोग 10 साल से अपार्टमेंट में रह रहे हैं। रोनिल का घर से स्कूल समय से आना जाना था।
5 of 5
रोनिल हत्याकांड
- फोटो : अमर उजाला
वह शाम करीब 5:15 बजे बी ब्लॉक श्यामनगर में कोचिंग के लिए जाता था, जहां से वह शाम करीब 7 बजे वापस आता था। इसके साथ वह श्यामनगर में ही कंप्यूटर सीख रहा था। अभी कुछ दिन पहले कार खरीदी गई थी। जिसे चलाने के अलावा कंप्यूटर आदि में खाली समय बिताता था। वो बेहद शांत स्वभाव का था।