फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kanpur: बेटे-बहू को बनाया बंधक, खाकी पर बरसाईं गोलियां, पुलिस से बोला...मैं विकास दुबे से भी खूंखार, सब मारे जाओगे

Mon, 20 Jun 2022 09:29 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 20 Jun 2022 09:29 AM IST
विज्ञापन
Kanpur: Son and daughter-in-law taken hostage, accused opened fire on police
श्याम नगर गोलीकांड - फोटो : अमर उजाला
कानपुर में श्यामनगर में बेटे बहू को बंधक बनाकर पुलिस पर गोली चलाने वाला आरके दुबे पुलिसवालों को ललकार रहा था। खुद की तुलना विकास दुबे से कर रहा था। डीसीपी ने बताया कि आरके बोला कि मैं विकास दुबे से भी खूंखार हूं। कुछ भी कर सकता हूं। सब मारे जाओगे। वो भी दुबे था मैं भी दुबे हूं।


आरोपी ने लगाया था हेलमेट
आरके दुबे जिस तरह से फायरिंग कर रहा था, उससे वह शातिर अपराधी लग रहा था। वह सिर पर हेलमेट लगाए था और गले में गमछा डाले हुए था, जिससे मुंह ढक रखा था। मकान की रेलिंग की आड़ लेकर वह फायरिंग कर रहा था ताकि वह सुरक्षित रहे। हालांकि पुलिस ने पहले ही तय कर लिया था कि बिना गोली चलाए ही हालात काबू करने की जद्दोजहद करेंगे। क्योंकि आशंका थी कि आरके दुबे की मानसिक हालत ठीक नहीं है। बाद में पता भी चला कि उसका पांडुनगर निवासी एक डॉक्टर से इलाज चल रहा है।
Kanpur: Son and daughter-in-law taken hostage, accused opened fire on police
श्याम नगर गोलीकांड - फोटो : अमर उजाला
गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा इलाका
श्याम नगर सी ब्लॉक का इलाका दोपहर को गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठा। किसी पड़ोसी के गेट पर तो किसी के कमरे की दीवार पर गोली लगी। पड़ोसियों ने किसी तरह दुबककर जान बचाई। आरोपी की पत्नी उसे कारतूस पकड़ाती जा रही थी। इसलिए पुलिस केस में उसको भी आरोपी बनाएगी।
Kanpur: Son and daughter-in-law taken hostage, accused opened fire on police
बेटे-बहू को पुलिस ने बंधन मुक्त कराया - फोटो : अमर उजाला
पत्नी दे रही थी कारतूस
आरके दुबे अपनी पत्नी किरन को लेकर छत पर चढ़ा था। किरन उसको लगातार कारतूस दे रही थी। यही नहीं वह भी गालियां देकर पुलिसवालों को ललकार रही थी। पुलिसकर्मियों की पोजीशन बता रही थी, जिस पर वह गोली दाग रहा था। डीसीपी पूर्वी ने बताया कि केस में उसको भी आरोपी बनाया जाएगा। गवाह व साक्ष्य उसके खिलाफ पर्याप्त हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Kanpur: Son and daughter-in-law taken hostage, accused opened fire on police
श्याम नगर गोलीकांड - फोटो : अमर उजाला
वीडियो बना रहे पड़ोसियों पर गोली चलाई
कुछ पड़ोसी आरके दुबे का वीडियो बनाने व फोटो खींचने का प्रयास करने लगे तो आरके ने उनकी तरफ बंदूक तानकर गोली चला दी। कई लोग बाल-बाल बच गए। जब पुलिसकर्मी आरोपी को पकड़कर चले गए तब लोग घरों से बाहर आए। महिलाएं पुलिस अफसरों से सवाल कर रही थीं कि यह जल्दी तो नहीं छूटकर आ जाएगा। यानी उनके भीतर दहशत कैद हो गई।
विज्ञापन
Kanpur: Son and daughter-in-law taken hostage, accused opened fire on police
श्याम नगर गोलीकांड - फोटो : अमर उजाला
बाल-बाल बचा मासूम 
आरके दुबे के सामने प्रशांत वर्मा का घर है। एक गोली उनकी पहली मंजिल की तरफ आरोपी ने दागी। जो उनके कूलर को पार करती हुई कमरे की दीवार पर जाकर टकरा गई। उसी कमरे में 10 साल का दिव्यांश भी था। वह बाल बाल बच गया। इसी तरह एक अन्य पड़ोसी के गेट में गोली आरपार हो गई। वहीं एक गोली पड़ोसी आरके सिंह के गेट पर जा धंसी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed