फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मुंबई में बसा है ‘मिनी कानपुर’, विनोद बाग फ्यूचर स्टूडियो ने डिजाइन किया है सेट

Tue, 29 May 2018 07:58 AM IST
गौरव शुक्ला, अमर उजाला, कानपुर
गौरव शुक्ला, अमर उजाला, कानपुर Updated Tue, 29 May 2018 07:58 AM IST
सार

- गोरेगांव फिल्म सिटी में लगभग 300 मीटर के क्षेत्रफल में बनाया गया है कानपुर का सेट
- सिनेमा हॉल, गांधी आश्रम, आर्य नगर चौराहा, शिव मंदिर, हवेली और कोतवाली को आर्टिफिशियल किया गया है तैयार
- कानपुर पर आधारित है टीवी सीरियल ‘कृष्णा चली लंदन’ की कहानी

विज्ञापन
Kanpur set in mumbai goregaon
गोरेगांव फिल्म सिटी में तीन सौ मीटर के क्षेत्रफल में बनाया गया है कानपुर का सेट
कानपुरवासियों को यह जानकर हैरानी होगी कि मुंबई में भी एक कानपुर बसा है। लगभग तीन सौ मीटर के क्षेत्रफल में बने ‘मिनी कानपुर’ में बाजार, चौराहा, सिनेमाहॉल और खूबसूरत हवेलियां नजर आती हैं। दरअसल मुंबई गोरेगांव स्थित फिल्म सिटी में टीवी सीरियल ‘कृष्णा चली लंदन’ की शूटिंग के लिए कानपुर का सेट बनाया गया है। सीरियल की पूरी कहानी कानपुर शहर पर आधारित है इसी वजह से सेट को देसी कनपुरिया टच दिया गया है। 

आगे की स्लाइड में पढ़ेंः-नॉवेल्टी टॉकीज, कोतवाली, बड़ा चौराहा के सेट...
Kanpur set in mumbai goregaon
सिनेमा हॉल, गांधी आश्रम, आर्य नगर चौराहा, शिव मंदिर, हवेली और कोतवाली को आर्टिफिशियल किया गया है तैयार
फिल्म सिटी में लगे सीरियल के सेट में कानपुर की मशहूर मिठाई की दुकान, नॉवेल्टी टॉकीज, कोतवाली, बड़ा चौराहा, आर्य नगर चौराहा, गांधी आश्रम खादी भवन, राशन की दुकान, शिव मंदिर, राम नारायण बाजार, बिजली विभाग का दफ्तर (केस्को) बनाया गया है। स्टार प्लस पर पिछले सोमवार से शुरू हुए सीरियल ‘कृष्णा चली लंदन’ के डायरेक्टर रवित कुमार त्यागी हैं, जिन्होंने मुंबई में कानपुर के सेट को असली कनपुरिया टच देने के लिए के लिए सेंट्रल स्टेशन, लाल इमली, घंटाघर, चौक सर्राफा, कोतवाली, बड़ा चौराहा जैसे प्रमुख इलाकों में सीन शूट किए थे। सीरियल में कानपुर की तमाम जगहों को बेहद खूबसूरत ढंग से दिखाया गया है।  

आगे की स्लाइड में पढ़ेंः-
Kanpur set in mumbai goregaon
नॉवेल्टी सिनेमा का सेट लगाया गया
‘कृष्णा चली लंदन’ सीरियल की कहानी कानपुर पर आधारित है। सीरियल की शुरुआत के सबसे पहले सीन में कानपुर का सेंट्रल स्टेशन दिखाया गया। वहीं, शहर के व्यस्ततम चौराहों में से एक घंटाघर के ऊपरी दृश्य भी दिखाए गए हैं। सीरियल की कहानी इसके लीड कैरेक्टर राधेलाल शुक्ला पर केंद्रित है जो कानपुर का बिगड़ैल अमीर लड़का है। राधे की शादी कृष्णा से करा दी जाती है जो डॉक्टर बनने का सपना देख रही है।

आगे की स्लाइड में पढ़ेंः-सीरियल में क्या दिखाया जा रहा...
विज्ञापन
विज्ञापन
Kanpur set in mumbai goregaon
कानपुर पर आधारित है टीवी सीरियल ‘कृष्णा चली लंदन’ की कहानी
कैसे ये दोनों एक दूसरे के साथ जीवन काटेंगे और किस तरह की नोक-झोंक इनके बीच होती है, ये इस सीरियल में दिखाया जा रहा है। मुंबई गोरेगांव में ‘कृष्णा चली लंदन’ सेट को विनोद बाग फ्यूचर स्टूडियो ने डिजाइन किया है। सीरियल के प्रोड्यूसर सौरभ तिवारी, केवल सेठी और सुमित चौधरी हैं।  राधेलाल शुक्ला की भूमिका गौरव सरीन और कृष्णा की भूमिका मेघा चक्रवर्ती निभा रही हैं।

आगे की स्लाइड में पढ़ेंः-फिल्म दबंग-2 के लिए भी बना था कानपुर का सेट ...
 
विज्ञापन
Kanpur set in mumbai goregaon
दबंग-2 के लिए मुंबई में कानपुर का सेट तैयार किया गया था।
21 दिसंबर 2012 को रिलीज हुई सलमान खान की दबंग सिरीज की दूसरी फिल्म दबंग-2 के लिए मुंबई में कानपुर का सेट तैयार किया गया था। फिल्म में दिखाया गया कि लीड कैरेक्टर चुलबुल पांडेय (सलमान खान) लालगंज से ट्रांसफर होकर कानपुर पहुंचता है और यहां उसे बजरिया पुलिस स्टेशन का चार्ज मिलता है। दबंग 2 का सेट तैयार करने से पहले डायरेक्टर अरबाज खान कानपुर आकर सभी प्रमुख जगहों की रेकी कर सीन शूट कर ले गए थे।

आगे की स्लाइड में पढ़ेंः- इन फिल्मों और टीवी सीरियल में दिखाया गया कानपुर...
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed