टीवी पर छाई कनपुरिया स्टाइल, सेंट्रल स्टेशन और कोतवाली में हुई ‘कृष्णा चली लंदन’ सीरियल की शूटिंग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगे पढ़ेंः- सीरियल के डायरेक्टर की बात...
सीरियल के डायरेक्टर रवित कुमार त्यागी बताते हैं कि उनका जन्म मुजफ्फरनगर में हुआ लेकिन बचपन से उन्होंने कानपुर के बारे में बहुत सुना है। ये औद्योगिक नगरी है। साथ ही यहां की बोलचाल और कल्चर के बारे में भी बहुत सुना था। यही वजह है कि कानपुर पर आधारित सीरियल बनाया। रवित ने गीता का धर्मयुद्ध, छोटी सी जिंदगी, हाउसवाइफ है सब जानती है, दिया और बाती हम, तू मेरा हीरो जैसे कई फेमस सीरियल का निर्देशन किया है।
आगे पढ़ेंः- सीरियल स्टारकास्ट
डायरेक्टर- रवित कुमार त्यागी
प्रोड्यूसर- सौरभ तिवारी, केवल सेठी और सुमित चौधरी
राधेलाल शुक्ला- गौरव सारेन
कृष्णा - मेघा चक्रवर्ती
आगे पढ़ेंः- इन फिल्मों और सीरियल की भी हो चुकी है शूटिंग
बड़े और छोटे पर्दे पर कानपुर की लोकेशन ने अपनी जगह बना ली है। सलमान खान से लेकर कुणाल राय कपूर तक हर कोई यहां शूटिंग कर चुका है। बंटी-बबली, दबंग, तनु वेड्स मनु, हम दोनों होंगे कामयाब, कटियाबाज कुछ फिल्में हैं जिनमें कानपुर की कई लोकेशन दिखीं। डायरेक्टर विशाल मिश्रा की होटल मिलन, इसरार अहमद की सुपर जासूस, मुंगेरीलाल बीटेक कुछ आने वाली फिल्में हैं जिनमें कानपुर फिर बडे़ पर्दे पर दिखेगा। वहीं, सीरियल भाभी जी घर पर हैं, लापतागंज, शास्त्री सिस्टर्स, नीली छतरी वाले में भी कानपुर के कई सीन दिखाए गए हैं।