जहरीली शराब कांडः पीड़ित परिवारों संग खड़े हुए शिवपाल यादव, भेजा ये पत्र
शिवपाल ने कहा कि उच्च अधिकारियों से बात करके दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही किए जाने की मांग करेंगे। शिवपाल ने कहा कि इस दुख की घडी में वह पीड़ित परिवारों के साथ हैं। शिवपाल ने अपने फैंस एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष द्वारा पीड़ित परिवारों को पत्र भेजकर ईश्वर से दिवगंत आत्माओं की शांति मिलने की कामना की।
सोमवार को फैंस एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष समेत दो दर्जन पदाधिकारी पीड़ित परिवारों के सचेंडी थानाक्षेत्र के गांव दुल, भूल, हेतपुर और सुरार जाकर मिले। साथ ही परिवारों को शिवपाल द्वारा भेजा गया पत्र सौंपा। इसके साथ ही पीड़ित परिवारों को हर संभव मदद का भरोसा दिलाते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही करवाने का भरोसा दिलाया।