फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कानपुर सड़क हादसा: स्कूल बस और डंपर की जोरदार भिड़ंत, शिक्षिका की मौत और पांच छात्र घायल, चालक हिरासत में

Fri, 02 Oct 2026 12:13 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Fri, 02 Oct 2026 12:13 PM IST
सार

Kanpur News: गांधी जयंती के उपलक्ष्य में कार्यक्रम में शामिल होने घाटमपुर जा रही स्कूल बस की शुक्रवार मौरंग लदे डंपर से आमने-सामने की भीषण भिड़ंत हो गई। हादसे में शिक्षिका की सिर में कांच के टुकड़े घुसने से मौत हो गई, जबकि पांच छात्रों व शिक्षकों समेत कई लोग घायल हो गए।

विज्ञापन
Kanpur road accident Violent collision between school bus and dumper teacher died five students injured
Kanpur Road Accident - फोटो : amar ujala

कानपुर में गांधी जयंती कार्यक्रम में शामिल होने घाटमपुर जा रही स्कूल बस की शुक्रवार सुबह मौरंग लदे डंपर से आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हरबसपुर गांव में पंचायत भवन के सामने हुए हादसे में बस की पिछली सीट के पास बैठीं विज्ञान शिक्षिका ऐश्वर्या श्रीवास्तव (38) की मौत हो गई। वहीं, पांच छात्रों समेत कई लोग घायल हो गए।







टक्कर इतनी तेज थी कि बस का पिछला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। साथ ही, खिड़कियों के शीशे टूटकर अंदर बिखर गए। दो शिक्षकों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया। हादसा सुबह करीब सात बजे हुआ। घाटमपुर के चीना पब्लिक स्कूल में गांधी जयंती पर कार्यक्रम आयोजित होना था। शिक्षक शिक्षिकाएं और छात्र बस से घाटमपुर जा रहे थे।

Kanpur road accident Violent collision between school bus and dumper teacher died five students injured
Kanpur Road Accident - फोटो : amar ujala

बस और डंपर की आमने-सामने भिड़ंत
बस में करीब 35 लोग सवार थे। चालक अर्जुन निवासी बर्रा के अनुसार, नौबस्ता बाईपास से चलने के बाद नौबस्ता बंबा, बिनगवां और बिधनू से स्टॉफ व छात्रों को बस में बैठाया गया था। बस हरबसपुर गांव में पंचायत भवन के सामने पहुंची। तभी सामने से आ रहे मौरंग लदे डंपर से उसकी सीधी आमने-सामने भिड़ंत हो गई। टक्कर के बाद बस का पिछला हिस्सा भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

Kanpur road accident Violent collision between school bus and dumper teacher died five students injured
Kanpur Road Accident - फोटो : amar ujala

सिर में शीशे के टुकड़े जा घुसे
शीशे टूटकर अंदर गिरने से यात्रियों में चीख-पुकार मच गई और कई लोग घायल हो गए। बस की पिछली सीट के पास बैठीं ऐश्वर्या के सिर में शीशे के टुकड़े जा घुसे। साथी शिक्षक उन्हें तत्काल बिधनू सीएचसी ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। ऐश्वर्या पवन श्रीवास्तव की पुत्री थीं और बर्रा क्षेत्र में रहती थीं। कक्षा सात के छात्र रौनक वर्मा निवासी बिनगवां की आंख में कांच लग गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Kanpur road accident Violent collision between school bus and dumper teacher died five students injured
Kanpur Road Accident - फोटो : amar ujala

शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
उसके भाई कनिष्क, मैत्री, सुहानी और कुशाग्र भी घायल हुए। शिक्षिका अंजू रीता (37) और शिक्षक हिमांशु यादव (30) को उपचार के बाद जिला अस्पताल भेजा गया। अर्पित दीक्षित, दुर्गा चौहान और निखलेश्वर बाजपेई समेत अन्य घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। सूचना पर स्कूल की प्रिंसिपल सुभांगी सिंह भी सीएचसी पहुंचीं। ऐश्वर्या की मौत की खबर सुनकर वह बेसुध हो गईं। ग्रामीणों ने डंपर चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed