आठ पुलिसकर्मियों की जान लेने वाले विकास दुबे के 36 घंटे से अधिक समय से पकड़ से बाहर होने से प्रदेश सरकार की कार्यप्रणाली पर प्रश्न चिह्न लगने लगे हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सरकार और अपनी साख बचाने के लिए हर संभव जतन में जुटे हैं।
{"_id":"5f00e0b595d36035f41a7f68","slug":"kanpur-police-encounter-news-list-of-leaders-and-officers-close-to-vikas-dubey-is-being-made","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Vikas Dubey Encounter: विकास दुबे की ढाल बने नेताओं-अफसरों पर मुख्यमंत्री की टेढ़ी नजर, कुख्यात के करीबी माननीयों की बन रही लिस्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Vikas Dubey Encounter: विकास दुबे की ढाल बने नेताओं-अफसरों पर मुख्यमंत्री की टेढ़ी नजर, कुख्यात के करीबी माननीयों की बन रही लिस्ट
Sun, 05 Jul 2020 09:08 AM IST
शिखा पांडेय
पंकज प्रसून, अमर उजाला, कानपुर
पंकज प्रसून, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sun, 05 Jul 2020 09:08 AM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
- फोटो : गूगल
विकास दुबे
- फोटो : amar ujala
इसी कड़ी में मुख्यमंत्री विकास दुबे से जुड़े सभी पार्टियों के नेताओं, मंत्रियों और अधिकारियों के नाम की लिस्ट तैयार करवा रहे हैं। इस काम में खुफिया विभाग के साथ ही कई प्रमुख लोगों को लगाया गया है। भाजपा के जिन लोगों के संबंध विकास दुबे से बताए जा रहे हैं, उन सभी से संबंधों के बारे में पूरा ब्यौरा देने को कहा गया है।
विकास दुबे (काले कोट में)
- फोटो : amar ujala
यह सब बहुत गोपनीय तरीके से चल रहा है। पता चला है कि जिन नेताओं पर शक की सुई घूम रही है, उन्हें स्वयं उपस्थित होकर मुख्यमंत्री के सामने अपनी बात रखने को कहा गया है। इस घटना के बाद सरकार के एक मंत्री के साथ वायरल हो रही विकास दुबे की फोटो को लेकर भी योगी सरकार छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर एनकाउंटर में शहीद पुलिसकर्मी
- फोटो : अमर उजाला
बताया जा रहा है कि ऐसे लोगों से भी संगठन और सरकार के स्तर पर पूछताछ होगी। सरकार के साथ-साथ अब भाजपा संगठन के उच्च पदाधिकारी भी पार्टी और सरकार की साख बचाने की इस मुहिम में शामिल हो गए हैं। तय किया गया है कि लोगों में पार्टी और सरकार की छवि अच्छी बनाने के लिए किसी को भी बेनकाब करने से सरकार पीछे नहीं हटेगी।
विज्ञापन
कानपुर एनकाउंटर में आठ पुलिसकर्मी शहीद
- फोटो : अमर उजासा
चाहे वे पार्टी और सरकार का हिस्सा ही क्यों ना हों। चर्चा तो यहां तक है कि विकास दुबे को शह देने वाले और उनसे नफरत करने वालों के दो गुट तैयार हो गए हैं। एक गुट अपनी सफाई देने की तैयारी में जुटा है तो दूसरा गुट सामने वाले को बेनकाब करने में लग गया है।