फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कानपुर: बुजुर्ग से अभद्रता करना भारी पड़ा, पनकी थानाध्यक्ष लाइन हाजिर

Thu, 30 Apr 2020 05:39 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Thu, 30 Apr 2020 05:39 PM IST
विज्ञापन
Kanpur police committed indecency with the elderly
पनकी एसओ विनोद सिंह ने बुजुर्ग को रोक जल फैलाया - फोटो : amar ujala

कोरोना महामारी के दौरान उत्तर प्रदेश पुलिस के कई रूप देखने को मिले। कहीं पुलिस गरीबों को खाना देती नजर आई तो कहीं लॉकडाउन तोड़ने वालों को अनोखी सजाएं देते हुए नजर आई। उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले का एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 



मंदिर जा रहे बुजुर्ग से बदसलूकी करना पनकी थानाध्यक्ष को भारी पड़ गया। वीडियो वायरल होने के बाद प्रकरण की जांच कराई गई और त्वरित कार्रवाई करते हुए पनकी थानाध्यक्ष को लाइन हाजिर करके हटा दिया है। उनकी जगह पर सजेती एसएसआई शैलेंद्र कुमार को चार्ज दिया गया है।

Kanpur police committed indecency with the elderly
बुजुर्ग को दी सजा - फोटो : amar ujala
बताते चलें कि बुधवार को पनकी थाना क्षेत्र में एसओ विनाेद कुमार सिंह ने पूजा की थाली लेकर निकले एक बुजुर्ग को रोक लिया था। पहले उसके लोटे के जल को थाली में गिराया। बुजुर्ग ने हाथ जोड़ते हुए कहा साहब गलती हो गई पर एसओ का दिल नहीं पसीजा।
 
Kanpur police committed indecency with the elderly
घुटनों के बल जबरन बुजुर्ग को चलाया - फोटो : amar ujala
वर्दी की हनक में चूर एसओ ने बुजुर्ग का जल गिराने के बाद उसे घुटने पर बैठने के लिए कहा तो उसकी आंखाें से आंसू छलक उठे। वो बार बार कह रहा था साहब अब गलती नहीं होगी लेकिन एसओ ने उसकी एक न सुनी और फिर घुटनों के बल मंदिर तक जाने के लिए कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Kanpur police committed indecency with the elderly
छलके बुजुर्ग के आंसू - फोटो : amar ujala
बुजुर्ग जब घुटनों के बल चला तो कंकरीट से भरी सड़क पर पैर के पंजों के बल बैठा दिया और मंदिर तक जाने की सजा दी। इसके साथ ही अधेड़ से यह भी कहा गया कि यह कहते जाओ कि पीपल देवता मैं आ रहा हूं। इस दौरान एसओ सहित पुलिस कर्मी बुजुर्ग के पीछे पीछे चलते रहे।

 
विज्ञापन
Kanpur police committed indecency with the elderly
200 मीटर तक पुलिस ने बैठाकर चलाया - फोटो : amar ujala
बुजुर्ग लगभग 200 मीटर की दूरी तक करते हुए पीपल के पेड़ तक पहुंचा। इस दौरान बुजुर्ग की आंखों से आंसू झलक पड़े। यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल है। डीएम कानपुर ने इस वीडियो के वायरल होने के बाद जांच के आदेश दिया था। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed